फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Ajmer Police recovered 150 stolen mobiles

Rajasthan News: पुलिस ने बरामद किए 32 लाख के 150 मोबाइल, सबसे ज्यादा तमिलनाडु से मिले

Thu, 06 Oct 2022 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान 150 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। बरामद किए गए सबसे ज्यादा 100 मोबाइल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में मिले हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News Ajmer Police recovered 150 stolen mobiles
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला पुलिस ने गुरुवार को 150 परिवारों को दीपावली का तोहफा दिया है। गुम हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। जिससे सभी के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने अजमेर पुलिस को धन्यवाद भी दिया। चोरी हुए 150 मोबाइल के अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। पुलिस ने आईएमईआई नंबर से ट्रेसिंग कर इन मोबाइल फोन को बरामद किया है। इनमें से 100 से ज्यादा मोबाइल अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया वार्ता कर बताया कि पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में मोबाइल गुम हुए थे। लोगों ने इस संबंध में संबंधित थाने में केस दर्ज करवा थे। जिसके बाद साइबर सेल और डीएसटी टीम के साथ अन्य टीमों ने आईएमआई नंबर प्राप्त कर गुम हुए मोबाइल की ट्रेसिंग कर 150 फोन बरामद किए। पुलिस लाइन सभागार में 13 लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। जल्द ही अन्य लोगों तक भी उनके मोबाइल दे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


150 मोबाइल की कीमत 30 लाख  
अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान 150 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। बरामद किए गए सबसे ज्यादा 100 मोबाइल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में मिले हैं। 50 मोबाइल राजस्थान से ही जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 470 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। जिनमें से 290 मोबाइल उनके मालिकों को दे दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed