{"_id":"633ec615aaa32d26de18dbff","slug":"rajasthan-news-ajmer-police-recovered-150-stolen-mobiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पुलिस ने बरामद किए 32 लाख के 150 मोबाइल, सबसे ज्यादा तमिलनाडु से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पुलिस ने बरामद किए 32 लाख के 150 मोबाइल, सबसे ज्यादा तमिलनाडु से मिले
Thu, 06 Oct 2022 05:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:42 PM IST
सार
अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान 150 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। बरामद किए गए सबसे ज्यादा 100 मोबाइल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिला पुलिस ने गुरुवार को 150 परिवारों को दीपावली का तोहफा दिया है। गुम हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। जिससे सभी के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने अजमेर पुलिस को धन्यवाद भी दिया। चोरी हुए 150 मोबाइल के अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। पुलिस ने आईएमईआई नंबर से ट्रेसिंग कर इन मोबाइल फोन को बरामद किया है। इनमें से 100 से ज्यादा मोबाइल अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए हैं।
गुरुवार को अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया वार्ता कर बताया कि पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में मोबाइल गुम हुए थे। लोगों ने इस संबंध में संबंधित थाने में केस दर्ज करवा थे। जिसके बाद साइबर सेल और डीएसटी टीम के साथ अन्य टीमों ने आईएमआई नंबर प्राप्त कर गुम हुए मोबाइल की ट्रेसिंग कर 150 फोन बरामद किए। पुलिस लाइन सभागार में 13 लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। जल्द ही अन्य लोगों तक भी उनके मोबाइल दे दिए जाएंगे।
150 मोबाइल की कीमत 30 लाख
अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान 150 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है। बरामद किए गए सबसे ज्यादा 100 मोबाइल तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में मिले हैं। 50 मोबाइल राजस्थान से ही जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 470 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। जिनमें से 290 मोबाइल उनके मालिकों को दे दिए गए थे।