{"_id":"633f100e42c9610380554f1d","slug":"rajasthan-news-accused-who-killed-young-man-arrested-in-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दशहरा मेला देखने गए युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दशहरा मेला देखने गए युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते की थी वारदात
Thu, 06 Oct 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
पुलिस ने युवक की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारां के अटरू थाना इलाके के सहरोद गांव में दशहरा मेले में गए युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी युवक रघु उर्फ तन्मय नागर पुत्र मुरलीधर 19 साल का है और नरसिंहपुरा हाल सहरोद का रहने वाला है।
विज्ञापन
बारां एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि सहरोद गांव का रहने वाला युवक महेश नागर (30) दशहरा मेला देखने गया था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते तन्मय उर्फ रघु नगर और प्रिंस उर्फ सिद्धार्थ नागर से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों युवकों ने महेश नागर को चाकू मार दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रितेश नागर की रिपोर्ट पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने रघु को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन