{"_id":"62cc23fc9ce2ef6c7842aaa6","slug":"rajasthan-news-a-young-man-working-in-the-field-was-bitten-by-a-snake-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल की जगह झाड़-फूंक करवाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल की जगह झाड़-फूंक करवाई, मौत
Mon, 11 Jul 2022 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:52 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ में खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक करवाई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार रात को 20 वर्षीय युवक कमल की सांप के काटने से मौत हो गई। युवक शाम को अपने खेत पर काम करने गया था। वहां अचानक उसे सांप ने काट लिया। मौके पर कोई नहीं था। इससे कमल अचेत होकर गिर गया। कमल की मां जब उसे देखने खेत पर पहुंची तो वह घबरा गई। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से युवक को खेत से घर लाया गया। युवक के पैरों पर सांप के काटे का निशान था।
परिवार वालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूक करवाई। इसके चलते उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। देर रात जब हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमल का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सुरेश कंजर ने बताया कि कमल तीन चार महीने से बेरोजगार और बीमार था। इलाज कराकर उसको जैसे-तैसे ठीक किया जा रहा था। इस बीच उसके पैर पर सांप ने काट लिया। उसने बताया कि उसने अपने स्तर पर झाड़-फूंक करवाई। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।