फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: A young man working in the field was bitten by a snake, died

Rajasthan News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल की जगह झाड़-फूंक करवाई, मौत

Mon, 11 Jul 2022 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 11 Jul 2022 06:52 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक करवाई। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: A young man working in the field was bitten by a snake, died
सांकेतिक फोटो

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार रात को 20 वर्षीय युवक कमल की सांप के काटने से मौत हो गई। युवक शाम को अपने खेत पर काम करने गया था। वहां अचानक उसे सांप ने काट लिया। मौके पर कोई नहीं था। इससे कमल अचेत होकर गिर गया। कमल की मां जब उसे देखने खेत पर पहुंची तो वह घबरा गई। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से युवक को खेत से घर लाया गया। युवक के पैरों पर सांप के काटे का निशान था।
विज्ञापन


परिवार वालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूक करवाई। इसके चलते उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। देर रात जब हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमल का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सुरेश कंजर ने बताया कि कमल तीन चार महीने से बेरोजगार और बीमार था। इलाज कराकर उसको जैसे-तैसे ठीक किया जा रहा था। इस बीच उसके पैर पर सांप ने काट लिया। उसने बताया कि उसने अपने स्तर पर झाड़-फूंक करवाई। इसका कोई फायदा नहीं हुआ।  फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed