फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan news a accused of rape tried to burn live the victim police arrested him and investigation is on

राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Fri, 05 Mar 2021 10:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Mar 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
rajasthan news a accused of rape tried to burn live the victim police arrested him and investigation is on
दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटकर पीड़िया को जिंदा जलाया - फोटो : AMAR UJALA

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला के शरीर का हिस्सा करीब 70 फीसदी तक झुलस गया है। महिला को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला के घर के बाहर घटना के बाद एक युवक धानमंडी में भागता हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पी़ड़ित की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें बाइक पर सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। बता दें कि दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था। 

गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। महिला की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। 


नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके। 

जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीड़िता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed