{"_id":"62138f7c7cde38497426c62e","slug":"rajasthan-news-40-year-old-man-raped-three-year-old-girl-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punishment on road: राजस्थान में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, भीड़ ने युवक को अधमरा होने तक पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punishment on road: राजस्थान में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, भीड़ ने युवक को अधमरा होने तक पीटा
Mon, 21 Feb 2022 06:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:41 PM IST
सार
राजस्थान में आए दिन मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आती रहती हैं। इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों के अंदर काफी गुस्सा भर गया है। भीलवाड़ा की एक सड़क पर लोगों का यही गुस्सा देखने को मिला। भीड़ ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भिलवाड़ा जिले के भीमगंज थाना इलाके में एक 40 साल के युवक ने तीन साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, मासूम बच्ची का शिशु वार्ड में उपचार चल रहा है, डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक हंसराज बेरवा ने बताया कि बच्ची के परिजन किराए के मकान में रहते हैं। आरोपी हनुमान मेघवाल (40) भी उसी मकान में किराए पर रहता है। रविवार को बच्ची की मां उसे कमरे में छोड़कर पड़ोस में किसी काम के लिए चली गई। मासूम को अकेला देख युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बच्ची की मां वापस आई और उसने आरोपी को देख लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ कर बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंच गए लोग
जानकारी के अनुसार आरोपी को पीटने के बाद भी लोगों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। पुलिस के पीछे-पीछे लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। जिस वार्ड में आरोपी को भर्ती किया गया था उसका घेराव कर उसकी पिटाई पर उतारू हो गई। गुस्साई भीड़ को देखते हुए अस्पताल में अतरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
बच्ची की हालत स्थिर
जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। हालांकि, अब डॉक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उसके स्वास्थ्य की लगातार नजर रखी जा रही है।