{"_id":"6218a31e67d4fa401d7a3e9f","slug":"rajasthan-news-190-cartoons-beer-being-illegally-transported-in-pratapgarh-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बियर के 190 कार्टून के साथ पिकअप और कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बियर के 190 कार्टून के साथ पिकअप और कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
सार
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध बियर के 190 कार्टून जब्त कर पिकअप और उसे एस्कॉर्ट कर रही अल्टो कार को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बियर को कहां ले जा रहे थे यह जानने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादडी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बियर के 190 कार्टून जब्त किए हैं। इस अवैध बियर को एक पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, एक अल्टो कॉल इसे एस्कॉर्ट भी कर रही थी। पुलिस ने पिकअप और कार दोनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थाना छोटीसादडी पुलिस टीम ने रामदेवजी बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान निंबाहेड़ा की तरफ से आती पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पिकअप से 190 कार्टून बियर मिलने पर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही अल्टो कार को जब्त कर उसके चालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने धमोतर निवासी भंवर सिंह सोनगरा पुत्र चैन सिंह (32), थाना धोलापानी निवासी सतीश उर्फ सत्य नारायण टांक पुत्र शांति लाल (32) और थाना हथुनिया निवासी विजय कुमावत पुत्र विष्णु लाल (24) को गिरफ्तार किया है। जब्त बियर की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन