फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan missing woman found in ditch outside village, fear of gang rape 

राजस्थान: छह दिन बाद लहूलुहान हालत में मिली लापता महिला, गैंगरेप की आशंका, दो पुलिसकर्मी निलंबित 

Fri, 11 Feb 2022 05:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Feb 2022 05:58 PM IST
सार

नागौर के डीवाना उपखंड में पुलिस की लापरवाही से एक महिला जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। जयपुर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने लापरवाह सीआई और हेडकॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan missing woman found in ditch outside village, fear of gang rape 
महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के नागौर में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां डीडवाना उपखंड के गांव पालोट की एक महिला घर से लापता हो गई। परिजनों ने थाने में दो लोगों के खिलाफ शक जताते हुए केस दर्ज कराया, लेकिन परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब 6 दिन बाद महिला लहूलुहान हालत में गांव के बाहर एक खाई में पड़ी मिली है। उसके साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद लापरवाही बरतने वाले सीआई और हेडकॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के डीडवाना उपखंड के गांव पालोट में एक विवाहिता लापता हो गई थी। परिवार वालों ने दो लोगों पर शक जताते हुए थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन रोजाना थाने आकर पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाते रहे, लेकिन सीआई नरेंद्र जाखड़ छुट्टी पर चले गए। हद तो इस बात की है कि इस मामले की जानकारी एसपी तक को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


इस तरह सामने आया मामला
इधर, एक लूट के मामले की जानकारी लेने एसपी राममूर्ति जोशी डीडवाना थाना पहुंचे। इस दौरान उन्हें महिला के परिजन थाने में बैठे हुए मिले। एसपी ने उनसे थाने आने का कारण पूछा तो उन्होंने पूरा मामला बताया। इसके तुंरत बाद संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने महिला को लहूलुहान हालत में 48 घंटे पहले गांव के बाहर एक खाई में फेंक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान
महिला की तलाश के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में मिली। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान, शरीर पर नाखूनों से नोचने के निशान मिले हैं। महिला को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने केस में लापरवाही बरतने वाले सीआई नरेंद्र जाखड और हेडऑन्स्टेबल प्रह्लाद सिंह को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed