{"_id":"61f769161efb45489119b75d","slug":"rajasthan-minor-raped-on-the-pretext-of-becoming-a-youtube-star-shameful-incident-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: यू ट्यूब स्टार बनाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, जोधपुर में हुई शर्मनाक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: यू ट्यूब स्टार बनाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, जोधपुर में हुई शर्मनाक घटना
Mon, 31 Jan 2022 10:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:14 AM IST
सार
16 साल की लड़की बीते तीन-चार सालों से यू ट्यूब पर कॉमेडी के वीडियो बनाकर अपलोड कर रही है। इसी दौरान करीब एक माह पूर्व वह पाली जिले के बाबरा हॉल इलाके में रहने वाले आरोपी निजामुद्दीन उर्फ राज खान के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसे यू ट्यूब स्टार बनाने का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की बीते तीन-चार सालों से यू ट्यूब पर कॉमेडी के वीडियो बनाकर अपलोड कर रही है। इसी दौरान करीब एक माह पूर्व वह पाली जिले के बाबरा हॉल इलाके में रहने वाले आरोपी निजामुद्दीन उर्फ राज खान के संपर्क में आई। उसने लड़की को शीर्ष यू ट्यूब कलाकार बनाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को वीडियो बनाने का बहाना बनाकर 8 जनवरी को जोधपुर के एक फ्लैट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद जब पीड़िता ने कहा कि वह सारी बात अपने परिजनों को बता देगी तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। इसके बाद कुछ दिनों तक पीड़िता चुप रही, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला वह भागकर पाली आ गई और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी निजामुद्दीन को 28 जनवरी को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।