फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minor girl gang raped in Nagaur five accused arrested

Rajasthan Crime: नागौर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 09:27 PM IST
सार

Rajasthan Crime: राजस्थान में जोधपुर जिले के बाद अब नागौर जिले से भी दरिंदगी का मामला सामने आया है। नागौर में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Minor girl gang raped in Nagaur five accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता अभी सफल हो ही नहीं पाई। इतने में नागौर में पांच दरिंदों ने मासूम को हवस का एक बार नहीं कई बार शिकार बना लिया। आरोपी पिछले तीन साल से डरा धमकाकर कर कभी अलग-अलग तो कभी सामूहिक अपनी हवस मिटाते थे।

विज्ञापन


18 जुलाई को परिवादी द्वारा खुनखुना थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी, जिस रिपोर्ट में बताया कि पिछले ढाई तीन साल से शिवराम, प्रदीप, सुरेश कुमार, नरेंद्र भिंचर और अशोक कुमार व अन्य के द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार अलग-अलग जगह पर डरा धमकाकर कभी अलग-अलग तो कभी सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। उसकी बेटी के अश्लील फोटो भी खींच लिए। खुनखुना थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आईपीसी की धारा-456 384 376 (2) (एन) 376d IPC व 5L/6एक्ट में 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें गुरुवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार, योगेंद्र फौजदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना के निकटतम सुपरविजन में नाबालिग बालिका के सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुष्कर्म से संबंधित ताजा गंभीर प्रवृत्ति का अपराध होने पर खुनखुना थाना अधिकारी बनवारीलाल उपनिरीक्षक सूरजमल हेड कांस्टेबल पुलिस थाना खुनखुना दशरथ सिंह हेड कांस्टेबल पुलिस थाना डीडवाना द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर नामजद आरोपी शिवराज पुत्र रामकरण जाति जाट उम्र 21 साल निवासी शिव नगर पुलिस थाना खूनखुना, प्रदीप पुत्र भंवरलाल जाति जाट उम्र 20 साल, सुरेश कुमार 32 पुत्र शोभाराम जाति जाट निवासी, नरेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल जाति जाट उम्र 19 साल निवासी शिवनगर पीडवा, अशोक भुवाल पुत्र हनुमान आराम जाति जाट उम्र 18 साल निवासी देवरी पुलिस थाना मकराना को गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई में बनवारीलाल उप निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना खुनखुना सहित थाने के स्टाफ का पूरा योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed