फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan minister Parsadi Lal Meena says there are no honest Tahsildar in India

राजस्थान के मंत्री का दावा: देश में कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं, जो हैं वो भी रिश्वत लेते हैं

Wed, 30 Jun 2021 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

राजस्थान के एक मंत्री ने दावा किया है कि देश में ईमानदार तहसीलदार नहीं है और जो हैं वे भी दो फीसदी की रिश्वत लेते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan minister Parsadi Lal Meena says there are no honest Tahsildar in India
राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा - फोटो : twitter.com/PLMeena_lalsot

विस्तार

राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि देशभर में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और पटवारियों के बीच दो फीसदी रिश्वत लेने की प्रथा है। मीणा ने मंगलवार को बूंदी में एक जन सुनवाई के दौरान कहा, 'भारत में कहीं भी एक ईमानदार तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी नहीं मिल सकता। मैं छठी बार विधायक हूं और तीसरी बार मंत्री हूं... कई तहसीलदार, नायब तहसीलदार प्रतिनियुक्त थे, वे हमेशा दो फीसदी (रिश्वत) लेते हैं।'

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य सत्येश शर्मा की ओर से तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) प्रीतम कुमारी मीणा को प्रतीक्षित तैनाती आदेश (एपीओ) मिलने का मुद्दा उठाए जाने के बाद मंत्री की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच पार्टी के बूंदी शहर के अध्यक्ष देवराज गोचर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आशीष गुप्ता के खिलाफ उनकी शिकायतों को कथित रूप से नहीं सुनने के लिए मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे भविष्य में कभी भी बूंदी जिले के प्रभारी परसादी लाल मीणा को जिले का दौरा नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़मेर में सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सिवाना (बाड़मेर) में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता को एक शख्स से 10,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी की ओर से शिकायत की गई थी कि सहायक अभियंता प्रतापाराम नया ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 10,500 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को आरोपी सहायक अभियंता प्रतापाराम को परिवादी से रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सोनी के मुताबिक, आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed