फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minister Babulal Nagar, booked for rape, tenders resignation,

रेप के आरोपी मंत्री का इस्तीफा मंजूर

Thu, 19 Sep 2013 07:36 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Thu, 19 Sep 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Minister Babulal Nagar, booked for rape, tenders resignation,

दुराचार के मामले में फंसे राजस्थान के खादी व डेयरी मंत्री बाबू

विज्ञापन
लाल नागर ने इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

वहीं नागर ने इस्तीफे में खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ लोगों को उनकी राजनीतिक मजबूती अखर रही थी, इस कारण यह षडय़ंत्र किया गया।

विपक्ष ही नहीं कांग्रेस के विधायकों ने भी नागर पर इस्तीफा का दवाब बनाया हुआ था, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। नागर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को भिजवा दिया है और वे सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे चौथी बार दूदू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने की स्थिति में हैं, इस कारण यह षडय़ंत्र रचा गया है। नागर ने इस्तीफे में लिखा है कि वे लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और कुछ लोगों को उनकी राजनीतिक मजबूती अखर रही है।

बलात्कार को वे घृणित कार्य मानते हैं और यह षडय़ंत्र उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए रचा गया है।

पीएम व सोनिया के दौरे का दबाव

राजस्थान सरकार पर नागर का इस्तीफा लेने का दबाव यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इसी सप्ताह के अंत में होने वाले दौरे का भी रहा।

अपनी पार्टी के मंत्री पर बलात्कार के आरोपों के बीच आलाकमान राजस्थान आती, तो विपक्ष को जवाब देना भारी पड़ता। अब राजस्थान सरकार यह तर्क दे सकती है कि मामला सामने आते ही मंत्री से इस्तीफा ले लिया गया है।

भाजपा ने मांगा सीएम से इस्तीफा

राजस्थान भाजपा ने नागर के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा के राजस्थान सह प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए 24 घंटे में कोई कार्यवाही नहीं की। आरोपी के सामने पीड़िता को मौका-मुआयना करवाया गया। ऐसे में उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

4000 के टेंडर चुनावी चंदे का रास्ता

राजस्थान भाजपा ने राजस्थान सरकार पर तीन दिनों के भीतर सीवर लाइन और जलापूर्ति के लिए 4000 करोड़ रुपए के टेंडर जारी कर चुनावी चंदे की व्यवस्था करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राजस्थान के सह प्रभारी किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने चहेतों को ये ठेके दिए हैं तथा और भी ठेके दिए जाने की तैयारी की जा रही है। सोमैया ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed