फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Kidnapping minor child and committing misdeeds grandmother lodged case in police Pokaran

Rajasthan: नाबालिग बालक का अपहरण कर कुकर्म, दादी ने थाने में दर्ज कराया मामला, बोलीं- जागरण में से अपहरण हुआ

Sun, 31 Dec 2023 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 06:56 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के पोकरण में चाकू की नोक पर अपहरण कर नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बालक की दादी ने भणियाणा थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Rajasthan Kidnapping minor child and committing misdeeds grandmother lodged case in police Pokaran
पुलिस थाना भणियाणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोकरण क्षेत्र के भणियाणा पुलिस थाना में एक नाबालिग बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया। अपने साथ हुए कुकर्म के बारे में नाबालिग बालक ने परिवारजनों को बताया, जिस पर दादी ने भणियाणा पुलिस थाने में अपने ही पोते के साथ हुए कुकर्म का मुकदमा दर्ज करवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भणियाणा पुलिस थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पोता 24 दिसंबर की रात को एक जागरण में गया था। जहां पर हरि सिंह चारण ने उसे धमकाया और चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर देचू थानान्तर्गत कानोडिया महा सिंह गांव ले गया। जहां उसने बालक को बंधक बनाया और उसके साथ कुकर्म किया। मौका पाकर बालक वहां से भाग निकला और नजदीक की ढाणियों में शरण ली।
विज्ञापन


वहीं, लोगों की सहायता से वह वापस 28 दिसंबर को भणियाणा पहुंचा तथा अपने साथ हुए कुकर्म के बारे में परिवारजनों को जानकारी दी। पोते के साथ हुई इस घटना के बारे में दादी ने भणियाणा पुलिस थाने में हरि सिंह चारण के खिलाफ अपहरण कर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बालक का करवाया मेडिकल, लिए बयान 
महिला द्वारा नाबालिग बालक का अपहरण कर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाने के साथ ही वृत्ताधिकारी कैलाश विश्नोई ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने नाबालिग बच्चे का मेडिकल करवाया तथा धारा-164 के तहत बालक का बयान भी दर्ज किया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी विश्नोई ने जांच शुरू की। 

नाबालिग की दादी ने 28 दिसंबर को भणियाणा पुलिस थाने में अपहरण कर कुकर्म करने का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर नाबालिग का मेडिकल करवा दिया गया है। धारा-164 के बयान भी ले लिए हैं। पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

कैलाश विश्नोई, वृत्ताधिकारी, पोकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed