फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Karauli Violence Curfew extend till 10 april Following Communal Clashes district magistrate rajendra singh shekhawat orders

राजस्थान में हालात खराब: करौली में 10 अप्रैल तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, दिन में सिर्फ तीन घंटे की दी जाएगी ढील

Thu, 07 Apr 2022 09:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 07 Apr 2022 09:36 PM IST
सार

राजस्थान के करौली में कर्फ्यू एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब यह 10 अप्रैल को मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Karauli Violence Curfew extend till 10 april Following Communal Clashes district magistrate rajendra singh shekhawat orders
राजस्थान पुलिस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष के दिन बाइक रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में जिले में कर्फ्यू की मियाद एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब करौली में 10 अप्रैल को मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी किए। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत की चीजों की खरीदारी आदि के लिए शुक्रवार (आठ अप्रैल) को कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल तीन घंटे की ढील दी जाएगी। 
विज्ञापन



 

तीन घंटे कर्फ्यू में दी जाएगी ढील  
खाद विभाग शहर भर में दूध, सब्जी और राशन सहित अन्य जरूरी सामान की सप्लाई कर रहा था। इसके बाद भी शहर के अधिकतर इलाकों में जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा था। इससे लोगों को पेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इस दौरान लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। उधर, प्रशासन लोगों लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। संवेदनशील इलाकों सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस के जवान तैनात हैं। 
 

पूर्व महापौर के पति की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी  
शहर में हिंसा करने और भड़काने के आरोप में पुलिस ने अब तक 35 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें पार्षद मतलूब, जयपुर ग्रेटर की पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और हिंदू सेना के कई पदाधिकारियों ने नाम भी शामिल हैं। राजाराम गुर्जर पर एफआईआर होते ही उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। तलाश के लिए टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। राजाराम के उत्तर प्रदेश में होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन

अब तक 22 लोगों को गिरफ्तारी 
हिंसा के आरोप में पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक पुलिस 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार डीएसपी, पांच एसएचओ और दो डीएसटी की टीमें बनाई हैं। साथ ही हिंसा ग्रस्त इलाकों से सबूत जुटाने, नुकसान का आंकलन करने और मामले की जांच के लिए भी अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।    

जानें दो अप्रैल को क्या हुआ था
करौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। उसका जयपुर के अस्पातल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed