फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Jaisalmer All three armies covered three thousand kilometers in seven days

Rajasthan: सात दिन में तीन हजार किमी चली तीनों सेना, जवानों ने त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान में लिए रोमांचक अनुभव

Tue, 24 Oct 2023 11:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

देश की तीनों सेनाओं के 40 जवानों ने सात दिनों में तीन हजार किमी की यात्रा कर कई एक्टिविटी में हिस्सा लिया। इस दौरान जवानों ने त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान में रोमांचक अनुभव भी लिए।

विज्ञापन
Rajasthan Jaisalmer All three armies covered three thousand kilometers in seven days
तीन हजार किमी चली तीनों सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की तीनों सेनाओं के 40 जवानों ने सात दिनों में तीन हजार किमी की यात्रा कर कई एक्टिविटी में हिस्सा लिया। सोमवार को सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल ने जैसलमेर स्थित वार म्यूजियम पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान समापन किया। दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त सेवा अभियान में महिला अधिकारियों और अग्निवीरों सहित तीन सेनाओं के 40 सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन


डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने जानकारी देकर बताया, इस अभियान को 17 अक्तूबर को वायु सेना स्टेशन जैसलमेर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। लगभग तीन हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान टीम ने जैसलमेर से कच्छ के उत्तरी किनारे तक यात्रा की। इस दौरान सीमावर्ती शहरों बाड़मेर, मुनाबाओ, लोंगेवाला, तनोट से रामगढ़, किशनगढ़, भेरेवाला और जैसलमेर में कई जगहों का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान 40 जवानों ने मोटर साइकलिंग, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, कैमल सफारी, 4x4 जीप रैली, रोइंग और साइक्लिंग आदि एक्टिविटी में हिस्सा लिया। इसके साथ साथ मोटिवेशनल लेक्चर, वृक्षारोपण आदि काम भी किए। इस दौरान मेडिकल कैंप, युवाओं से बातचीत, बच्चों से बातचीत, वुमेन एम्पावरमेंट, आउटरीच जागरुकता कार्यक्रमों के साथ रेगिस्तान के थार का दौरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल ने चुनौती पूर्ण बहुआयामी अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने और आबादी के बीच पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मिशन को पूरा करने, विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों को शुरू करने के लिए अभियान दल के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि यह अभियान फंक्शनल लेवल पर इंटर सर्विस कोर्डिनेशन का रिफ्लेक्सन था। उन्होंने अभियान के सदस्यों को उनकी कठिन यात्रा के दौरान समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए स्थानीय लोगों, नागरिक प्रशासन और मीडिया के प्रति आभार जताया।

फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पोकरण में नाचना पुलिस ने पांच साल से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बदमाश मनोहर चोरी के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम भी रखा था। नाचना थाना पुलिस के कांस्टेबल शेर मोहम्मद चानिया ने बाड़मेर जाकर ट्रक चलाते मनोहर को पकड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।



नाचना पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने चोरी के मामले में वांटेड अपराधी बाड़मेर निवासी मनोहर को पकड़ा गया। अपराधी मनोहर एक चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहा था, वो ट्रक ड्राइवर है और मोबाइल नंबर बदलकर चल रहा है। नाचना थाना पुलिस के कांस्टेबल शेर मोहम्मद चानिया ने तकनीकी मदद से बाड़मेर जाकर उसको गिरफ्तार किया। मनोहर पुत्र मालाराम जाट कपुरड़ी गांव बाड़मेर का निवासी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।


अवाय फांटा पर नाकाबंदी कर 13 लाख रुपए किए बरामद
विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क हुई पुलिस और एफएसटी टीम को एक और उपलब्धि हासिल हुई। अवाय फांटा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पिया गाड़ी नंबर आरजे 15 यूए 2353 आई पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तथा तलाशी ली, जिस पर गाड़ी चालक टीकूराम पुत्र बीरमाराम मेघवाल निवासी मोहरों वाला से 13 लाख 5 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए गए। इस पर पुलिस और एफएसटी टीम ने उसे जैसलमेर आयकर अधिकारी खेमराज खारडा को सुपूर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी अजीत सिंह के साथ सहीराम, डालूराम, वली मोहम्मद, शेर मोहम्मद, अशोक कुमार के साथ एफएसटी टीम प्रभारी ईशे खां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed