Rajasthan: HC में नौ जजों की नियुक्ति, एडवोकेट कोटे से तीन तो छह ज्यूडिशियल ऑफिसर बने जज, अब भी इतने पद खाली
केंद्र सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट में 9 नए जजों को नियुक्ति दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी घोषणा की है। इनमें से 6 ज्यूडिशिल ऑफिसर और 3 वकील कोटे से हाईकोर्ट जज बनाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विधि मंत्रालय ने एडवोकेट कोटे से गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और नूपुर भाटी को राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया है। जबकि ज्यूडिशियल ऑफिसर्स राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को जज नियुक्त किया गया है।
हाईकोर्ट में 35 होगी जजों की संख्या, मद्रास हाईकोर्ट से भी एक जज मिलेंगे
फिलहाल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पंकज मित्थल सहित जजों की कुल संख्या 26 है। 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी। राजस्थान हाई कोर्ट में कुल 50 पदों की जगह या स्ट्रेन्थ सेंक्शन्ड है। नए जजों के आने के बाद भी 15 और पद खाली रहेंगे, जिन्हें भविष्य में भरा जाना है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस टी. राजा के राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर की भी सिफारिश की है। राजा के राजस्थान हाई कोर्ट में तबादले के बाद हाईकोर्ट में 36 जज हो जाएंगे।
The following Advocates and Judicial Officers are appointed as Judges and Additional Judges of Rajasthan High Court and Bombay High Court.
विज्ञापन विज्ञापन
I extend best wishes to all of them. pic.twitter.com/6spwcEP6MJ — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 13, 2023
जयपुर से एडवोकेट कोटे से गणेश राम मीणा और अनिल उपमन
एडवोकेट कोटे से जजों में जयपुर से अपर महाधिवक्ता गणेश राम मीणा और एडवोकेट अनिल उपमन हैं। जबकि जोधपुर से नूपुर भाटी शामिल हैं। नूपुर भाटी हाईकोर्ट के वर्तमान जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की पत्नी हैं। नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जयपुर से अनिल उपमन और जोधपुर से नूपुर भाटी को अधिवक्ता कोटे से हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी, क्योंकि वकील कोटे से गणेश राम मीणा के नाम की सिफारिश पहले ही की जा चुकी थी।