{"_id":"61f24f98425af9682b714a16","slug":"rajasthan-groom-beats-brother-bride-cancelled-the-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दूल्हे ने दुल्हन के भाई को पीटा तो शादी से किया इंकार, उसी मंडप पर दूसरे युवक संग लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दूल्हे ने दुल्हन के भाई को पीटा तो शादी से किया इंकार, उसी मंडप पर दूसरे युवक संग लिए सात फेरे
Thu, 27 Jan 2022 01:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
इस फैसले पर दुल्हन के परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया। जिले में उसके निर्णय की तारीफ हो रही है। साथ ही नए जीवन साथी की भी सराहना हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
एक दुल्हन ने शादी से से पहले फेरे लेने से इंकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। दुल्हन ने उसी दिन उसी मंडप पर दूसरे युवक के साथ फेरे भी लिए। अब उसके इस फैसले की तारीफ पूरे जिले में हो रही है।
विज्ञापन
मामला राजस्थान के भरतपुर का है। जिले के बयाना में 19 जनवरी को दूल्हे के परिवार वाले लग्न-सगाई के लिए पहुंचे थे। सभी रस्में निभा दी गईं और प्रीतिभोज की तैयारी चल रही थी। इस दौरान दुल्हन का भाई फोन पर किसी को अपशब्द कह रहा था। दूल्हे के भाई को लगा कि उसने उसे अपशब्द कहे गए हैं। इसी बात पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी दुल्हन को लगी तो उसने शादी तोड़ने का फैसला किया। माता-पिता ने भी उसके इस फैसले को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
समाजसेवी परिवार के लड़के ने की शादी
दुल्हन के शादी न करने के फैसले के बाद दूसरे दूल्हे की खोज शुरू हुई। शहर के समाजसेवी परिवार के लड़के ने दुल्हन से शादी करने का फैसला किया। 23 जनवरी को उसी मुहूर्त पर दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन