फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan govt on way to provide smartphones to 1.35 crore women

Rajasthan: सरकार 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री में देगी स्मार्टफोन, कॉलिंग के साथ मुफ्त मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

Sat, 20 Aug 2022 12:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 12:28 AM IST
सार



मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जिसके तहत राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan govt on way to provide smartphones to 1.35 crore women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार


विज्ञापन
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जिसके तहत राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने हैं। परियोजना प्रभारी छत्रपाल सिंह का कहना है कि एक उच्च स्तरीय समिति मूल्यांकन के बाद बोली लगाने वाली कंपनियों के बारे में फैसला लेगी। 

दरअसल, सरकार महिलाओं को जल्द से जल्द स्मार्टफोन देना चाहती है। ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके। परियोजना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी बोलियां बुधवार को खोली गईं। निविदा डालने वाली निजी कंपनी वोडाफोन इस दौरान उपस्थित नहीं हुई। 
विज्ञापन


अधिकारियों को उम्मीद है कि योजना की सभी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सरकार को स्मार्टफोन की पहली खेप मिल सकती है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नामांकित 1.35 करोड़ महिलाओं को तीन साल के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन दिए जाने हैं। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी राजकॉम्प परियोजना कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें मोबाइल फोन, तीन साल के इंटरनेट और अन्य सेवाओं की लागत शामिल है।


बताया गया है कि महिलाओं को दिए जाने वाला मोबाइल दो सिम फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके प्राइमरी स्लॉट में एक सिम पहले ही एक्टिवेट होगा, जिसे बदला नहीं जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed