फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan govt lifts ban from selling mawa

राजस्थान में मावे की बिक्री पर लगी रोक हटी, जांच के आदेश

Thu, 08 Oct 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan govt lifts ban from selling mawa

राजस्थान सरकार के मावे की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का भारी विरोध होने के बाद सरकार ने बिक्री पर प्रतिबंध खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

मावा व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा आननफानन में लगाई गई रोक की जांच की जाएगी।

राठौड़ ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटी मावे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मावे में मिलावट की जांच के लिए सरकार जल्द ही लैब खोलेगी। मिलावटी मावे की जांच के लिए जरूरत पड़ने पर निजी लैबों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

Rajasthan govt lifts ban from selling mawa

जांच के लिए जाने वाले मावे के नमूने की जांच रिपोर्ट 15 दिन में आने की व्यवस्था की जाएगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त व निदेशक जन स्वास्थ्य ने त्योहारी मौसम में मिलावटी मावे पर रोकथाम के लिए बुधवार से ही राज्य में अग्रिम आदेश तक मावे व मावे से मिठाई बनाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।

राजस्थान हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को मिलावटी खाद्य पदार्थ के एक मामले में सुनवाई के दौरान उन्हें हाजिर होकर बताने को कहा था कि आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विभाग क्या कर रहा है।

कोर्ट ने पूछा कि मिलावट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed