{"_id":"63f46a4afd3d385c1a099f54","slug":"rajasthan-government-will-soon-make-300-units-of-electricity-free-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राजस्थान की बिजली से विरोधियों को खतरा, मंत्री धारीवाल का दावा- चुनाव से पहले 300 यूनिट फ्री होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राजस्थान की बिजली से विरोधियों को खतरा, मंत्री धारीवाल का दावा- चुनाव से पहले 300 यूनिट फ्री होंगे
Tue, 21 Feb 2023 12:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:23 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के फ्री बिजली फार्मूला के चलते मिली जीत को लेकर राजस्थान में भी कांग्रेस इसी फॉर्मूले पर काम करने की तैयारी कर रही है, और उम्मीद लगा रही है कि यह बिजली इस साल होने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका दे सकती है।
विज्ञापन
मंत्री शांति धारीवाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आम आदमी पार्टी के दिल्ली विजय फार्मूला पर अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी चलने की पूरी तैयारी कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के फ्री बिजली फार्मूला के चलते मिली जीत को लेकर राजस्थान में भी कांग्रेस इसी फॉर्मूले पर काम करने की तैयारी कर रही है, और उम्मीद लगा रही है कि यह बिजली इस साल होने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका दे सकती है और कांग्रेस के लिए एक बार फिर से सत्ता का उजियारा बन सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने पहले 50 यूनिट बिजली फ्री कि थी, जिसका स्वागत होने के बाद गहलोत ने 2023 के बजट में 100 यूनिट को फ्री कर दिया और अब चुनाव आते-आते सूत्र बताते हैं कि 300 यूनिट फ्री करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
बिजली सत्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है यह गहलोत सरकार भी मानती है। शायद इसलिए एक खाका तैयार कर रही है मुफ्त बिजली सेवा प्रदान करने का। राज्य सरकार ने पहले 50 यूनिट बिजली फ्री की थी, इसे बढ़ाकर अब 100 किया जा रहा है। राज्य सरकार की तैयारी का प्रमाण सीएम अशोक गहलोत के सबसे खास मंत्री और स्वायत्त प्रशासन एवं नगरीय विकास और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल का बयान है।
विज्ञापन
मंत्री इन दिनों कोटा दौरे पर आए हैं और वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड-वार्ड पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कोटा सकतपुरा इलाके में शनिवार रात को एक आयोजन के दौरान फ्री बिजली पर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फ्री बिजली का कोटा बढ़ाकर 300 करने जा रही है।