{"_id":"305aea20d9ac12551087583f13df753d","slug":"rajasthan-government-try-to-stop-inflation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर राजस्थान सरकार ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर राजस्थान सरकार ने कसी कमर
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजे ने उच्च स्तरीय बैठक में आला अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की समीक्षा की। राजे ने इस बैठख में उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अधिकारियों का एक समूह गठित कर कंटींजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।
आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में नियंत्रण के लिए गठित यह समूह एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगा। बैठक में राजे ने कहा है कि राज्य सरकार मूल्य नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने का हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आए और आम आदमी को महंगाई से राहत मिल सके।

Trending Videos
सस्ती दरों पर अच्छी क्वालिटी
राजे ने उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को पीडीएस वस्तुओं के साथ ही सस्ती दरों पर अच्छी क्वालिटी की आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आलू, प्याज, दाल आदि भी उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।
अतिरिक्त मुख्य कृषि सचिव अशोक संपतराम की अध्यक्षता में गठित यह चार सदस्यीय समूह प्रदेश में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढाव, उनके उत्पादन एवं उपभोग की स्थिति का अध्ययन कर उन पर नियंत्रण, उपलब्धता आदि पर अपने सुझाव देगा। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री हेमसिंह भडाना, मुख्य सचिव राजीव महर्षि तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।