राजस्थान: पूरे दिसंबर कई जिलों में रहेगा नाइट कर्फ्यू, सरकार ने दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण के लिए एक से 31 वें दिसंबर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के दूर मुख्यालय शहरों की शहरी सीमा के भीतर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
राजस्थान सरकार के अनुसार 31 दिसंबर 2020 तक नियंत्रण क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। साथ ही गठित निगरानी टीमों द्वारा घर-घर जाकर गहन निगरानी की जाएगी।
सरकार ने नोटिस जारी कर साफ किया है स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और इसी तरह की भीड़ भाड़ वाली जगह बंद रहेंगी। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और बड़े प्रोग्राम की 31 दिसंबर तक कोई अनुमति नहीं है।
Rajasthan govt imposes curfew from 8 pm to 6 am within urban limits of dist HQ towns of Kota, Jaipur, Jodhpur, Bikaner, Udaipur, Ajmer, Bhilwara, Nagore, Pali, Tonk, Sikar & Ganganagar from 1st to 31st Dec.
Markets, workplaces & commercial complexes to close by 7 pm, except - pic.twitter.com/3scfqG4yVv— ANI (@ANI) November 29, 2020