राजस्थान: सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में फटा गैस सिलिंडर, 13 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में गैस सिलिंडर फटने से 13 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जयपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सिलिंडर फटने से आस-पास के मकानों में दरारें आई हैं।
Rajasthan: 13 people injured in gas cylinder blast in Mohalla Sheikhpura, Sikar; 9 seriously injured referred to a Jaipur hospital pic.twitter.com/vrCGbGYj4r
— ANI (@ANI) February 13, 2020विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीकर के कुरैशी क्वार्टर में नंदलाल सिंधी का परिवार किराए पर रहता है। यहां आज सुबह सिलिंडर लीकेज की जानकारी मिलने पर पड़ोसी वहां पहुंचे थे। इस दौरान लीकेज बंद करने की कोशिश में धमाका हो गया। धमाके की वजह से घर के अंदर और बाहर मौजूद 13 लोग घायल हो गए हैं।