{"_id":"573eb8394f1c1b9857ac7bf3","slug":"rajasthan-four-people-died-when-went-into-safety-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे चार लोगों की मौत, बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे चार लोगों की मौत, बच्चा सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 20 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भरतपुर जिले में बृहस्पतिवार को सेफ्टी टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई और बच्चा सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भरतपुर की आनंद नगर कॉलोनी में जय प्रकाश नाम का बालक सेफ्टी टैंक में बाल्टी निकालने उतरा। इसी बीच वह फिसलकर नीचे पहुंच गया। निकल नहीं पाने के कारण जब उसने आवाज लगाई, तो उसका बड़ा भाई गजेन्द्र भी टैंक में उतर गया। गजेन्द्र ने जय प्रकाश को निकाल दिया, लेकिन खुद बेहोश हो गया।
विज्ञापन
यह देश बच्चों के पिता तारा बेहोश बेटे को निकालने पहुंचे, तो वह भी बेहोश हो गए। जब तारा बेहोश हुआ, तो बच्चों की मां के चिल्लाने पर पडोसी प्रकाश उनकी पत्नी मीरा देवी और एक बेटा हरेंद्र वहां आए। ये तीनों टैंक में उतरे और बेहोश हो गए। मौहल्लेवालों ने सभी को टैंक से निकाला और अस्पताल में ले गए। जहां गजेंद्र, प्रकाश, मीरा और हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। तारा की हालत नाजुक है।
विज्ञापन