फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: four people died when went into safety tank

टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे चार लोगों की मौत, बच्चा सुरक्षित

Fri, 20 May 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: four people died when went into safety tank

राजस्थान के भरतपुर जिले में बृहस्पतिवार को सेफ्टी टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई और बच्चा सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरतपुर की आनंद नगर कॉलोनी में जय प्रकाश नाम का बालक सेफ्टी टैंक में बाल्टी निकालने उतरा। इसी बीच वह फिसलकर नीचे पहुंच गया। निकल नहीं पाने के कारण जब उसने आवाज लगाई, तो उसका बड़ा भाई गजेन्द्र भी टैंक में उतर गया। गजेन्द्र ने जय प्रकाश को निकाल दिया, लेकिन खुद बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


यह देश बच्चों के पिता तारा बेहोश बेटे को निकालने पहुंचे, तो वह भी बेहोश हो गए। जब तारा बेहोश हुआ, तो बच्चों की मां के चिल्लाने पर पडोसी प्रकाश उनकी पत्नी मीरा देवी और एक बेटा हरेंद्र वहां आए। ये तीनों टैंक में उतरे और बेहोश हो गए। मौहल्लेवालों ने सभी को टैंक से निकाला और अस्पताल में ले गए। जहां गजेंद्र, प्रकाश, मीरा और हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। तारा की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed