फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan former dacoit jagan gurjar threatened mla giriraj singh malinga, said remove the police and face me

राजस्थान: पूर्व डकैत गुर्जर ने कहा- पुलिस हटाकर दो-दो हाथ कर लें विधायक मलिंगा, उन्होंने भाजपा नेता जसवंत को मारने के लिए कहा था

Wed, 26 Jan 2022 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 05:22 PM IST
सार

पूर्व डकैत गुर्जर ने कहा कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर विधायक सामने आ जाएं, हत्या न करने के कारण मलिंगा रासुका के केस में फंसा रहे हैं

विज्ञापन
Rajasthan former dacoit jagan gurjar threatened mla giriraj singh malinga, said  remove the police and face me
पूर्व डकैत जगन गुर्जर ने धमकी देते हुए दो वीडियो जारी किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व डकैत जगन गुर्जर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक दो वीडियो पोस्ट कर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को दो-दो हाथ करने की खुली चुनौती है। साथ ही विधायक पर भाजपा नेता जसवंत गुर्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। वीडियो में जगन ने कहा कि विधायक मलिंगा ने उनसे जसवंत गुर्जर की हत्या करने के लिए कहा था। पूर्व एसपी केसर सिंह शेखावत भी इस साजिश में शामिल थे। उन्होंने हत्या के बाद मामले को हल्का करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


जगन गुर्जर ने कहा कि जसवंत की हत्या कराने के लिए बाड़ी कस्बे में हंगामा और फायरिंग करने के बाद भी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनका हथियार बरामद नहीं किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद जब उसने जसवंत की हत्या नहीं की तो बाड़ी विधायक उसे रासुका में फंसा रहे हैं। जगन गुर्जर ने विधायक मलिंगा को चैलेंज देते हुए कहा कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर विधायक दो-दो हाथ कर लें। दूसरे वीडियो में जगन गुर्जर ने पूर्व एसपी केसर सिंह शेखावत के अलावा वर्तमान एसपी शिवराज मीणा पर भी विधायक के घर धोक लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed