फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan foreign girl reached Bundi to marry young man who runs grocery shop

Rajasthan: किराना दुकान चलाने वाले युवक से शादी के लिए बूंदी पहुंची विदेशी युवती, सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार

Fri, 14 Jun 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 10:52 PM IST
सार

एक विदेशी युवती को बूंदी जिले का मुकेश ऐसा भाया कि वह उससे शादी करने के लिए सात समंदर पार करके फिलीपींस से बूंदी चली आई। दोनों के बीच 14 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती प्यार में बदली और वो युवक से शादी करने के लिए आई।

विज्ञापन
Rajasthan foreign girl reached Bundi to marry young man who runs grocery shop
रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक के जरिए हुआ प्यार अब शादी तक जा पहुंचा है। जी हां बूंदी की यह कहानी अब चर्चा का विषय बन गई है। 14 साल के प्यार ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। युवती खुद सात समंदर पार युवक से शादी करने के लिए बूंदी पहुंची। जहां दोनों ने मंदिर में दर्शन कर शादी की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


विदेशी बहू आने की खुशी में परिवार के लोग ढोल-नगाड़ों से स्वागत करते दिखे। इससे पहले दोनों थाना पहुंचे और शादी करने और विदेश से आने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने दस्तावेजों को जांच कर एसपी ऑफिस भिजवा दिया है। अभी तक प्रेम से जुड़े कई किस्से आपने किताबों और फिल्मों में देखे होंगे कि कैसे प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात होती है। लेकिन आधुनिकता के दौर में ये तरीके भी बदल गए। अब प्रेमी और प्रेमिका सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। युवक और विदेशी युवती की शादी का चर्चा पूरे शहर में है और लोग युवती को देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मैरी पुत्री जैरीमेइसा फिलीपिंस के सिपुऊ प्रांत के लिलुअन जिले की निवासी है। 14 साल पूर्व बूंदी शहर के ऊंदलिया की डूंगरी के दुकानदार मुकेश शर्मा से सोशल मीडिया यानी मेटा पर चैटिंग शुरू हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की बात भी होने लगी है एवं दोनों एक दूसरे को पसंंद करने लगे। यह बात दोनों के परिवार को भी पता चली। इस पर दोनों ने एक दूसरे के परिवार से भी परिचय करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरी के परिवार की सहमति के बाद वह एक माह के टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब से मुम्बई व कोटा होते हुए बूंदी आ गई। पुलिस ने बताया कि युवती फिलिपींस से सऊदी अरब छह साल के लिए वीजा पर रहकर काम कर रही थी। वहां से वीजा लेकर सीधा मुंबई आई और मुंबई से युवक युवती को बूंदी लेकर पहुंचा। थाने में दस्तावेज दिखाए गए हैं। युवती टूरिस्ट वीजा पर बूंदी पहुंची है। कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों युवक युवती जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी शादी का आवेदन प्रस्तुत किए।

फिलीपींस की रहने वाली है प्रेमिका "मैरी'
बूंदी के शिव कॉलोनी में किराने की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय मुकेश शर्मा की पांच साल पहले फिलिपींस की रहने वाली 34 वर्षीय "मेरी" से फेसबुक पर मुलाकात हुई और दोनों की दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा। वहीं, दोनों हर दिन बातें करने लगे और पिछले कुछ दिनों से दोनों ने शादी करने का इरादा बनाया तो "मैरी" अपने देश से बूंदी आ पहुंची।

बता दें कि मुकेश मैरी को अपने घर में देखकर बेहद खुश हैं। इधर विदेशी महिला को बहू के रूप में स्वीकार करने के लिए मुकेश के परिवार में खुशी का माहौल है और घर और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब जब प्यार परवान चढ़ा तो महिला "मैरी" सब कुछ छोड़कर अपने प्रेमी मुकेश के पास आ पहुंची। वहीं, मैरी के आते ही बकायदा कॉलोनी के लोगों ने अपनी होने वाली बहू के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां की और जोरदार मनुहार की। कॉलोनी ने लोगों ने ढोल की थाप पर खूब नाच गाना किया, महिलाओं ने मंगल गीत गाए और खुशी से उत्साहित मोहल्ले के लोगों को देखकर मैरी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाई।


पुलिस के पास दस्तावेज जमा करवाए
वहीं, मैरी और मुकेस दोनों ने गुरुवार को सदर थाने में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाए। हालांकि, पुलिस ने अभी दस्तावेज को जांच में रखा है। इधर, सदर थाना पुलिस ने विदेशी महिला का हवाला देते हुए मुकेश से "सी" फार्म की सारी फॉर्मलेटीज पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा का कहना है कि हमें भी मीडिया के जरिए मामले की जानकारी लगी थी, जिसके बाद अब महिला के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई है उसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed