{"_id":"17e13bbb6fc8c43bc0d24c2b0cfde6fc","slug":"rajasthan-five-new-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान को पांच नए मेडिकल कॉलेजों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान को पांच नए मेडिकल कॉलेजों का तोहफा
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 24 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उत्तर प्रदेश से सटे भरतपुर जिले सहित पांच नए मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है।
विज्ञापन
इनमें चार पांच जिले भरतपुर, अलवर, बाड़मेर व डूंगरपुर हैं और एक जिले का राजस्थान सरकार की सिफारिश के बाद किया जाएगा।
केन्द्र सरकार ने 12वी पंचवर्षीय योजना के तहत राजस्थान में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है।
केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सूचना दी है कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज पर 189 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इनमें से 75 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार वहन करेगी वहीं शेष बची 25 प्रतिशत रकम राज्य सरकार को खर्च करनी होगी।
इस संबंध मे जल्द ही केन्द्र और राज्य के बीच जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। ये मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की परिधि में बनाए जाएंगे।