फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Female Fashion Designer Murder Family Allegations On In Laws

Rajasthan: फैशन डिजाइनर की संदिग्ध मौत, गले पर निशान, पिता ने कहा- ससुर बनाता था संबंध बनाने का दबाव

Thu, 15 Dec 2022 10:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

पाली जिले की रहने वाली एक युवती की शादी 9 फरवरी 2019 को अहमदाबाद में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति और अन्य ससुराल वालों के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। 6 दिसंबर को संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan Female Fashion Designer Murder Family Allegations On In Laws
25 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अहमदाबाद में मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले की रहने वाली एक 25 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अहमदाबाद में ससुराल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के गले पर निशान है। उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। एक दिन पहले बेटी ने फोन पर बात करते कहा था कि वे मुझे मार देंगे। 6 दिसंबर को ससुराल वालों ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।        

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाली जिले की रहने वाली एक युवती की शादी 9 फरवरी 2019 को अहमदाबाद में रहने वाले युवक से हुई थी। उसका पति सीए है, जबकि युवती ने फैशन डिजाइन का कोर्स किया था। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद वह अपने पति और अन्य ससुराल वालों के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर उसकी उसने अपनी मां और बहन को जानकारी दी थी।    
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पर उसके ससुर की गंदी नजर थी। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। उसे कमरे में अकेला देखकर आता था और मौका मिलने पर उसे छूने की कोशिश करता था। परिवार का बिखर जाए इस डर से उसकी बेटी चुप रही, लेकिन ससुराल वालों का अत्याचार उस पर बढ़ता गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की शादी में हमने अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। उसके ससुराल वालों को गहने, सामान और तय रकम भी थी। इसके बाद भी वह उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शादी के तीन साल बाद 29 जुलाई 2022 को उसकी बेटी मां बनी थी। उसकी डिलीवरी पाली में ही हुई थी। उसने एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद वह काफी खुश थी। 14 नवंबर को बेटी मायके से ससुराल गई थी। 5 दिसंबर को वह बेटी से कॉल पर बात कर रहे थे। इस दौरान वह खुश नजर नहीं आई तो उन्होंने बेटी से इसका कारण पूछा।

पहले तो उसने बात टाल दी, लेकिन जोर देकर पूछने पर रोने लगी। बताया कि ये लोग फिर परेशान करने लगे हैं। बेटी पैदा होने पर ताना मारते हैं। कहते हैं कि हमे बेटा चाहिए और तूने बेटी को जन्म दिया है। बेटी की बातें सुनने के बाद पिता ने उसके ससुराल आकर बात करने के लिए कहा था।   

मृतका के पिता ने बताया कि छह दिसंबर को बेटी के ससुराल वालो का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी गिर गई है, चोट लगने के कारण उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह गाड़ी से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए, रास्ते में पुलिस ने कॉल कर बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। आपकी बेटी को सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। 


इसके बाद पुलिस ने बताया कि उसकी मौत हो गई है, उसके गले पर फंदा लगाने जैसे निशान है। पिता ने बताया कि बेटी के गले निशान होने के अलावा उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। मृतका के पिता ने अहमदाबाद के कारंज थाने में बेटी के पति, सास-ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई है या उसने फांसी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed