{"_id":"f9196eab5d359dca0c42c269d7c2644a","slug":"rajasthan-elections-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी साल में लैपटॉप पाकर नाराज हैं कोटा के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी साल में लैपटॉप पाकर नाराज हैं कोटा के छात्र
धीरज कनोजिया,कोटा
Updated Wed, 20 Nov 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर पांच साल के बाद सरकार बदलने के चलन के आदी हो चुके राजस्थान में युवा छात्र मतदाता भी एक बार तो पूछने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ता। मगर शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के कुछ हाल में उठाए कदम और वायदों को लेकर बात की जाए तो सुर कुछ बदलने लगते है।
विज्ञापन
फिर भी जमीनी विकास और चार साल में कुछ नहीं। आखिरी साल में ही चुनावी फायदे के लिए मुफ्त लैपटॉप, छात्रवृत्ति और छात्रों को साइकिल व स्कूटी बांटने जैसी योजनाओं को झुनझुना मानने वाले छात्रों की कमी भी नहीं।
विज्ञापन
वहीं वसुंधरा राजे का पिछला काम और नरेंद्र मोदी का असर भी आईआईटी कोटा और वहां के बड़े शिक्षण संस्थानों के छात्रों की बातों में देखने को मिलता है।
कोटा के रानपुर में बने ढेरों तकनीकी शिक्षण संस्थानों और ट्रिपल आईटी तक पहुंचने वाली सड़कें खराब हैं। स्थानीय छात्र कुछ इससे नाराज है। वहीं कॉलेजों के शिक्षकों और प्रबंधन पदाधिकारियों की राय नकारात्मक बातों से शुरू होती है।
विज्ञापन
आर एन मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज की तकनीकी शिक्षक डॉ शोभा कहती है कि लैपटॉप बांटने से ही आईटी शिक्षा को लागू करने का काम पूरा नहीं होता। ढांचागत सुविधा भी बेहतर करने की जरूरत है।