फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan_election_update

विधानसभा चुनाव: काले धन की वर्षा शुरू

Sat, 16 Nov 2013 06:12 PM IST
समीर शर्मा, जयपुर/अमर उजाला
समीर शर्मा, जयपुर/अमर उजाला Updated Sat, 16 Nov 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
rajasthan_election_update

वर्ष का मौसम गया, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव में धनवर्षा का मौसम चालू हो गया है और काले काम के लिए गाड़ी काली, लेकिन कट्टे सफेद रंग के इस्तेमाल किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


चुनावी निगरानी के दौरान राजस्थान के शेखावाटी इलाके में पिछले चार दिनों में दो अलग-अलग जगहों से लाखों रुपए बरामद हुए है।

नवलगढ़ चैक पोस्ट पर एक लग्जरी गाड़ी से 65 लाख रुपए, तो इससे पहले चिड़ावा में एक कार में 19 लाख रुपए बरामद किए गए।

निगरानी दल ने काली स्कॉर्पियो में रखा एक सफेद कट्टा खंगाला, तो 1000-500 के नोट मिले, जो कुल 65 लाख रुपए थे। वहीं चिड़ावा में हरियाणा नम्बर की गाड़ी से 19 लाख रुपए बरामत किए गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने शराब के खिलाफ खोला मोर्चा
सीकर जिले में नांगल गांव की महिलाओं ने चुनाव के दौरान बंटनेवाली मुफ्त शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिलाओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मुफ्त शराब बंटनेवालों का मुंह काला करके पुलिस को शिकायत करने की चेतावनी दे डाली है।

महिलाओं की पीड़ा है कि हर चुनाव में पुरुष धुत रहते हैं और काम पर नहीं जाते, जिससे रोटी का संकट पैदा हो जाता है।

महिलाओं का कहना है कि हर चुनाव में गांव तक पानी पहुंचाने का वादा करनेवाले नेता, पानी तो पहुंचा नहीं सके, लेकिन चुनाव दौरान शराब जरूर भिजवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed