{"_id":"653b8d857f64e58fff0bcbf6","slug":"rajasthan-election-shobha-rani-kushwaha-s-verbal-attack-on-bjp-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: शोभा रानी कुशवाहा का बीजेपी पर जुबानी हमला, बोलीं- नफरत को छोड़कर भाईचारे में किया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: शोभा रानी कुशवाहा का बीजेपी पर जुबानी हमला, बोलीं- नफरत को छोड़कर भाईचारे में किया भरोसा
Fri, 27 Oct 2023 03:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
कांग्रेस की 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से शोभा रानी कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शोभारानी कुशवाहा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में विधायक शोभा रानी कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद समर्थन एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को शोभा रानी कुशवाहा के आवास पर समर्थन एवं कार्यकर्ताओं ने निज निवास पर पहुंचकर टिकट मिलने पर बधाई दी है। शोभा रानी कुशवाहा ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला है। नफरत को छोड़कर भाईचारे की राजनीति में उन्होंने भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। तीसरी सूची में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से शोभा रानी कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। एक दिन पूर्व ही शोभारानी कुशवाहा ने झुंझुनू में हुई प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
शोभा रानी कुशवाहा को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक के आवास पर भारी तादाद में समर्थन एवं कार्यकर्ता जमा हो गए। टिकट मिलने पर विधायक शोभा रानी कुशवाहा का समर्थकों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कांग्रेस के केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा नफरत को छोड़कर भाईचारे एवं विकास में विश्वास किया है।
मुख्यमंत्री की तारीफ की
शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीब जनता के हितैषी हैं। समाज के सभी वर्ग के लोग मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। धौलपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों का बजट दिया था। ऐसे में जनता कांग्रेस के साथ रहने का मन बना चुकी है।
जीजा-सली का होगा रोचक मुकाबला
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2018 के चुनाव की तरह इस बार भी जीजा साली का रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं कांग्रेस से उनकी साली शोभा रानी कुशवाहा है। दोनों एक दूसरे के राजनीतिक तौर पर धुर विरोधी माने जाते हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भी दोनों का चुनाव हुआ था, लेकिन तत्कालीन समय पर शोभा रानी कुशवाहा भाजपा एवं डॉ. शिवचरण कुशवाहा कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। 2023 का चुनाव फिर से दोनों के बीच देखने को मिलेगा। इस बार दोनों की टिकट विपरीत दिशा में चली गई।
बीएसपी ने चुनाव किया त्रिकोणीय
जीजा-साली की टक्कर के बीच बीएसपी ने चुनाव त्रिकोणीय कर दिया है। कांग्रेस से शोभा रानी कुशवाहा एवं भाजपा से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा के साथ बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सभापति रितेश शर्मा भी चुनावी समर में उतर चुके हैं। बीएसपी प्रत्याशी ने चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बना दिया है। त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से हार जीत का मार्जिन भी काफी कम अंतर से देखने को मिल सकता है। फिलहाल धौलपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। मतदाताओं के दिलों पर कौन सा प्रत्याशी असर छोड़ता है, यह 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ही तय हो सकेगा।
