{"_id":"653f49a909f6fd598a0b2627","slug":"rajasthan-election-mla-hoodla-trapped-again-congress-candidate-distributed-money-then-election-commission-took-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: फिर फंस गए विधायक हुडला, कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे पैसे तो निर्वाचन आयोग ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: फिर फंस गए विधायक हुडला, कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे पैसे तो निर्वाचन आयोग ने लिया एक्शन
Mon, 30 Oct 2023 11:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:44 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के दौसा जिले में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के ठिकानों पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे देखे जा रहे हैं। इसके बावजूद विधायक के हाल ही में तीन वीडियो सामने आए, जिसमें वह पैसे बांट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके बाद हुडला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
हुडला को निर्वाचन विभाग ने भेजी नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के महवा रिटर्निंग अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट महवा लाखन सिंह गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र महवा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने के संबंध में शनिवार को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट महवा लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। इसके बावजूद भी महवा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश हुडला द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नकद रुपये कलश में डालते हुए फोटो एवं वीडियो पोस्ट की गई है, जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
इसके लगवा आईपीसी की धारा-171 बी के उल्लंघन में पाया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यह फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट महुवा लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि इसके संंबंध में वर्तमान विधायक एवं महवा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला को नोटिस जारी किया गया है। उनसे 24 घंटे में व्यक्तिगत उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है। यदि वे अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं या संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन