{"_id":"6539d30ce89add8cdb0b63d6","slug":"rajasthan-election-madan-rathod-two-time-mla-from-bjp-will-contest-elections-as-an-independent-sumerpur-assemb-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: मदन राठौड़ दो बार जिस पार्टी से विधायक रहे उसी को देंगे चुनौती, जानें सुमेरपुर की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: मदन राठौड़ दो बार जिस पार्टी से विधायक रहे उसी को देंगे चुनौती, जानें सुमेरपुर की राजनीति
Thu, 26 Oct 2023 08:16 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:16 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: पाली जिले में सुमेरपुर विधानसभा की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। यहां बीजेपी से दो बार विधायक रह चुके मदन राठौड़ भाजपा को ही चुनौती देते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके मदन राठौड़ इस बार यहां से निर्दलीय चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। दरअसल, पूर्व विधायक मदन राठौड़ ने इस बार सुमेरपुर से भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी जताई थी और क्षेत्र में यह चर्चा भी थी कि इस बार वर्तमान विधायक जोराराम कुमावत का टिकट कट सकता है। पर ऐसा हुआ नहीं और एक बार फिर से भाजपा ने जोराराम कुमावत को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इन स्थितियों में मदन राठौड़ को इस बार भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं और उनके समर्थन में पोस्टर शेयर कर रहे है, जिसमें उनका साथ देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की भावना का करेंगे सम्मान
वहीं दूसरी ओर इस संबंध में पूर्व विधायक मदन राठौड़ का कहना है कि उन्होंने पार्टी से सुमेरपुर से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने पता नहीं क्यों उन्हे टिकट नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अब कार्यकर्ताओं की भावना है कि वे सुमेरपुर से विधानसभा चुनाव लड़ें। इसलिए वे इस पर विचार कर रहे हैं। रही चुनाव लड़ने या न लड़ने की बात तो जैसा कार्यकर्ता चाहेंगे वे उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे की रणनीति तय करेंगे। इन परिस्थितियों में सुमेरपुर विधानसभा में भाजपा में खींचतान के चलते त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना बनती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
बिगड़ेंगे समीकरण
अब नामांकन वाले दिन ही तस्वीर साफ होगी कि टिकट नहीं मिलने से खफा पूर्व विधायक मदन राठौड़ यहां से निर्दलीय से चुनाव लड़ते हैं अथवा पार्टी कोई बीच का रास्ता निकालकर उन्हे निर्दलीय ताल ठोकने से रोक पाती हैं। परंतु इतना तो तय है की राठौड़ के निर्दलीय चुनाव लड़ने से भाजपा को कहीं न कहीं नुकसान तो होगा ही।
समर्थकों का है दबाव
राठौड़ सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उन्होंने यहां से फिर से टिकट मांगा था, परंतु पार्टी ने वर्तमान विधायक जोराराम कुमावत को ही रिपीट किया। इससे पूर्व विधायक मदन राठौड़ के समर्थक नाराज हैं और वे मदन राठौड़ पर न निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का दबाव बना रहे हैं, और तो और सोशल मीडिया पर मदन राठौड़ के समर्थन में कई प्रकार के पोस्टर भी शेयर हो रहे हैं।
लंबी राजनीतिक पारी खेल चुके हैं राठौड़
गौरतलब है कि दो बार विधायक और चार बार जिलाध्यक्ष रह चुके 68 वर्षीय मदन राठौड़ साइंस में स्नातक हैं। वर्ष 2003 से 2008 और वर्ष 2013 से 2018 तक सुमेरपुर भाजपा के टिकट से विधायक रहे। वे चार बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।