फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Voting Trend of Last Four Eelection in Rajasthan

Rajasthan Voting: 2013 में रिकॉर्ड मतदान, पिछले चुनाव में घर से कम निकले मतदाता, 20 साल का वोटिंग ट्रेंड?

Sat, 25 Nov 2023 10:19 AM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

Rajasthan Voting: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पिछले चार चुनाव के वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो 2013 में यहां पिछले दो चुनावों की तुलना में रिकॉर्ड मतदान हुआ था।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Voting Trend of Last Four Eelection in Rajasthan
पिछले चार चुनाव का वोटिंग ट्रेंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election Voting Trend: राजस्थान में शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 9.77% वोटिंग हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार पिछले मतदान का रिकॉर्ड टूट जाएगा। वोटिंग के लिए प्रदेश में 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं के मन में क्या है और राजस्थान का वोट प्रतिशत क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन, हम यहां राजस्थान के पिछले चार विधानसभा चुनाव की बात करेंगे। जानेंगे, इन चुनावों में वोट प्रतिशत कितना रहा और किस पार्टी के खाते में कितने फीसदी वोट गए। 

विज्ञापन


राजस्थान में कितने मतदाता
यहां कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिलाओं समेत 624 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार 51 लाख 42 हजार मतदाताओं के पास विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करने का मौका है।
विज्ञापन


कैसे थे 2003 में मतदान के आंकड़े?
इस विधानसभा चुनाव में कुल  67.18 फीसदी मतदान हुआ था।  64.21 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था। भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस 56 सीटों पर सिमट गई थी। भाजपा का वोट शेयर 39.20 प्रतिशत और कांग्रेस का 35.65 फीसदी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में ऐसे थे वोटिंग के आंकड़े
इस चुनाव में 66.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 65.31 फीसदी महिलाओं ने सरकार चुनने के लिए घर से निकलकर वोट दिया था। कांग्रेस ने 96 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, भाजपा के खाते में 78 सीटें गईं थीं। कांग्रेस का वोट शेयर 36.82 और भाजपा का 34.27 फीसदी रहा था। 

2013 का मतदान प्रतिशत
इस विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत पिछले दो चुनाव अधिक रहा था। 75.04 फीसदी मतदाताओं ने घर से निकल वोट दिया था। 75.44 प्रतिशत महिलाएं भी वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थीं। भाजपा ने रिकॉर्ड 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 21 पर सिमट कर रह गई थी। पिछले दो चुनाव में कांग्रेस की ये सबसे बड़ी हार थी। भाजपा का वोट शेयर 45.17 और कांग्रेस का 33.07 फीसदी रहा था।  

2018 के चुनाव में मतदान के आंकड़े?
इस चुनाव में 74.06 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था। 2013 के वोट प्रतिशत के मुकाबले इसमें 0.8 फीसदी की गिरावट आई थी। 74.67 महिलाओं ने वोट देकर नई सरकार को चुना था। कांग्रेस ने 100 सीटें दर्ज की थी, जबकि भाजपा 73 सीटों पर ही कमल खिला पाई थी। भाजपा का वोट शेयर 38.77 और 39.30 प्रतिशत रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed