{"_id":"6517088e0a412eb4f1096385","slug":"rajasthan-election-2023-demand-to-give-more-tickets-to-kshatriyas-in-assembly-elections-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को ज्यादा टिकट देने की मांग, इस दिन होगा महापड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को ज्यादा टिकट देने की मांग, इस दिन होगा महापड़ाव
Fri, 29 Sep 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:55 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षत्रियों को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की मांग की जा रही है। इसको लेकर क्षत्रिय करणी सेना परिवार आठ अक्तूबर को राजधानी जयपुर में महापड़ाव करेगा। सवाई माधोपुर जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षत्रियों को ज्यादा टिकट देने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों में क्षत्रियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर क्षेत्रीय करणी सेना परिवार आगामी आठ अक्तूबर को राजधानी जयपुर में महापड़ाव करेगी। इसमें देश और प्रदेश के क्षत्रिय समाज के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बता दें, जयपुर में डाले जाने वाले महापड़ाव को लेकर शुक्रवार को क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत द्वारा सवाई माधोपुर में एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान की 75 विधानसभा सीटों पर प्रदेश की बड़ी पार्टियां, जिनमें भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी जैसी पार्टियां क्षत्रियों को टिकट दें। क्योंकि प्रदेश की 75 सीटों पर क्षत्रियों की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक पार्टियां इन 75 सीटों पर क्षत्रियों को टिकट नहीं देती हैं तो करणी सेना अपना निर्दलीय उम्मीदवार उतारेगी और उसका फुल बैक स्पोर्ट करेगी। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों को राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा गुमराह किया है। लेकिन अब क्षत्रिय जाग गया है और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी लेकर रहेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना परिवार जयपुर में आयोजित महापड़ाव में चुनावों में क्षत्रियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सहित अपनी 26 सूत्री मांगों को लेकर सरकार और राजनीतिक पार्टियों से वार्ता करेगा। जो पार्टी उनकी मांगों को मानेगी, उस पार्टी का समर्थन करेगी और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो उनके द्वारा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारे जाएंगे और क्षेत्रीय करणी सेना उसका पूरा स्पोर्ट करेगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, स्वर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन, क्षत्रिय छात्रों के लिए जिलों में हॉस्टल का निर्माण, महापुरुषों और वीरांगनाओं का इतिहास संरक्षित करना, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना, गौ हत्या रोकने के लिए कड़े क़ानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन जिहाद रोकने के लिए कड़े क़ानून बनाना, हिंदुस्तान को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करवाने सहित 26 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से दो टूक बात की जाएगी।