फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress leader Jairam Ramesh attacked PM Modi and Amit Shah

Rajasthan Election 2023: जयराम रमेश बोले- PM मोदी सब बोलते हैं, पर सच नहीं, BJP कर रही ध्रुवीकरण की राजनीति

Fri, 17 Nov 2023 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: केंद्र राजस्थान सरकार को सहयोग नहीं कर रहा है। राजस्थान सरकार के वित्तीय हिस्से को देने में भी सोतेला व्यवहार किया जा रहा है। देश के उच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री का झूठ बोलना शर्मानाक है।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress leader Jairam Ramesh attacked PM Modi and Amit Shah
राज्यसभा सांसद जयराम रमेश - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी] गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित भाषण भाजपा की बौखलाहट दिखा रहे हैं।  

विज्ञापन


शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे जयराम रमेश ने पत्रकारों से बातीचत में कहा- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कमल पर मोहर लगाओ तो ऐसा लगे की कांग्रेस को फांसी दे रहे हो। इससे भाजपा की बौखलाहट जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र में फ्री राशन, फ्री शिक्षा और सस्ता गैस सिलेंडर झूठ का पुलिंदा है। यह सभी सुविधाएं राजस्थान में वर्तमान में चल रही हैं। राजस्थान सरकार वर्तमान में उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करा रही है। सरकार बनने पर सभी उपभोक्ताओं को 500 रुपए में ही उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा के संकल्प पत्र में 20 घोषणाएं प्रदेश को गुमराह करने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संकल्प पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम और चिरंजीवी योजना का कोई जिक्र नहीं है। जिससे लगता है कि भाजपा इसे बंद करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- केंद्र राजस्थान सरकार को सहयोग नहीं कर रहा है। राजस्थान सरकार के वित्तीय हिस्से को देने में भी सोतेला व्यवहार किया जा रहा है। देश के उच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री का झूठ बोलना शर्मानाक है। उन्होंने  ईआरसीपी पर देश और प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस जब बुनियादी मुद्दों और विकास की बात करना चाहती है तो वह राम मंदिर, धर्म राजनीति की बात करना शुरू कर देते हैं। देश में महंगाई चरमसीमा पर है और भाजपा का चाल चरित्र चेहरा आम जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा- भाजपा के गुजरात मॉडल को राजस्थान के गहलोत मॉडल से सीखने की जरूरत है। गहलोत सरकार ने कोरोना महामारी में बेहतरीन काम किया, जबकि गुजरात में ब्रांडिंग पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद बाद भी हाल खराब रहे। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाकर आमजन को राहत दिलवाई है। राजस्थान की जनता विकास चाहती है। कांग्रेस बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी और हम सात गारंटी के वादे पर तत्काल अमल करेंगे।


राष्ट्रीय प्रभारी जयराम रमेश के अजमेर पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, अजमेर उत्तर विधानसभा की पर्यवेक्षक सीमा जोशी, दक्षिण विधानसभा की प्रत्याशी द्रोपती कोली, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, शिवकुमार बंसल, सोना धनवानी, मनीष सैन, यूथ कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर विक्रम शर्मा, अता मोहम्मद पठान,अनुपम शर्मा, मोहम्मद आजाद, चतुर्भुज शर्मा, मोहसिन खान, जुनैद पठान आदि ने माल्यार्पण कर साफा पहनकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed