{"_id":"6537c1d6e69b0a32d4069e05","slug":"rajasthan-election-2023-congress-canceled-ticket-of-safia-zuber-from-ramgarh-and-gave-to-zuber-khan-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: पति को टिकट मिलने पर महिला MLA ने निकाली भड़ास, पार्टी के फैसले को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: पति को टिकट मिलने पर महिला MLA ने निकाली भड़ास, पार्टी के फैसले को लेकर कही ये बात
Tue, 24 Oct 2023 08:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:27 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने परिवार नहीं, सिर्फ प्रत्याशी बदला है। वर्तमान विधाकय सफिया खान की जगह उनके पति जुबेर खान को टिकट दिया है। पार्टी के इस फैसले को सफिया ने गलत बताया है। विस्तार से जानिए, उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
वर्तमान विधायक सफिया खान का टिकट काटकर पति जुबेर खान को दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के संत्ता संग्राम में कांग्रेस 76 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पहली सूची में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गलहोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 33 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। इसी तरह दूसरी लिस्ट में 15 मंत्रियों समेत 43 नामों का एलान किया गया था। दूसरी सूची में कांग्रेस ने अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक सफिया जुबेर खान का टिकट काट दिया। सफिया की जगह उनके पति और मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से सफिया खुश नहीं हैं, उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
टिकट कटने पर क्या बोलीं सफिया खान
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सफिया ने कहा- पार्टी ने मेरा टिकट काटकर ठीक नहीं किया। हमारा समाज पुरुष प्रधान है, 100 फीसदी महिलाएं स्वीकार नहीं है। राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाने के दावे करना आसान है, लेकिन इसे लागू करना फिलहाल मुश्किल है। पंचायती राज में महिलाएं आ जाएं तो वह काम नहीं कर पातीं और जो करना चाहती हैं उन्हें करने नहीं दिया जाता। पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता बदलने में समय लगेगा, लेकिन आने वाले वक्त में ये बदलाव जरूर आएगा।
विज्ञापन
तीन बार विधायक रह चुके हैं जुबेर
जुबेर खान ने रामगढ़ सीट से 6 बार चुनाव लड़ा है और वे तीन बार विधायक बने हैं। 2008 और 2013 में जुबेर चुनाव हार गए थे। ऐसे में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सफिया जुबेर खान को टिकट दिया था। सफिया ने भाजपा के सुखवंत सिंह को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अब तक 6 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे
दो सूचियों में कांग्रेस ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, फतेहपुर से हाकम अली, किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ और रामगढ़ से जुबेर खान को टिकट दिया गया है।
76 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवार घोषित किए थे। दूसरी सूची में 43 नामों का एलान किया गया। कांग्रेस प्रदेश की 200 विधानसभा सीट में से अब 76 पर उम्मीदवार उतार चुकी है।