फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election 2018: congress list of candidates

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवारों पहली सूची को लेकर मंथन

Thu, 15 Nov 2018 05:18 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
rajasthan election 2018: congress list of candidates
Sachin Pilot, Ashok Gehlot
राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची का दौर जारी है। इसे लेकर गुरुवार को भी दिल्ली में मंथन चलता रहा। सोनिया गांधी  के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि आज किसी भी वक्त राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है। 
विज्ञापन

पहले राउंड की सीईसी बैठक के बाद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, गिरिजा व्यास, एके एंटनी सहित तमाम नेता 10 जनपथ से बाहर आते दिखे। बताया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस के नेता 10 जनपथ में ही मौजूद रहे। इसके बाद बैठक का दूसरा दौर शुरू हुआ। 
विज्ञापन


टिकट की आस में दिल्ली में कई नेता डेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है। भाजपा जहां 162 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है वहीं कांग्रेस पहली सूची पर ही माथापच्ची कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ही अशोक गहलोत ने एलान किया था कि वह और सचिन पायलट दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद से कांग्रेस में सियासी हलचल और तेज हो गई। कयास तो ये भी लग रहे हैं कि सीपी जोशी को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed