फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan DigiFest 2022 Jaipur Rajasthan CM Ashok Gehlot

Rajasthan DigiFest 2022: 'महाविद्यालयों में बने आंत्रप्रेन्योरशिप सेल, युवाओं को दी जाए स्टार्ट अप की जानकारी'

Sat, 20 Aug 2022 09:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 09:45 PM IST
सार

Rajasthan DigiFest 2022: नो ब्रोकर के संस्थापक अखिल गुप्ता ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने जीने की राह आसान कर दी है। पहले कोई नहीं सोच सकता था कि इंटरनेट पर बिना किसी ब्रोकर की मदद से घर खरीदना इतना आसान होगा। लेकिन, आज उनके प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग घर खरीदने के लिए सर्च करते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan DigiFest 2022 Jaipur Rajasthan CM Ashok Gehlot
Rajasthan DigiFest 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan DigiFest 2022: राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 के दूसरे दिन शनिवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में विभिन्न सत्र में युवा आंत्रप्रेन्योर्स ने अपने अनुभव साझा किए। युवा आंत्रप्रेन्योर्स ने कहा कि डिजिफेस्ट-2022 जैसे आयोजन युवाओं को अपना स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ साल से राजस्थान सरकार द्वारा स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे प्रदेश में आंत्रप्रेन्योरशिप के प्रति ईको-सिस्टम डवलप हुआ है। आंत्रप्रेन्योर्स ने कहा कि देशभर में पिछले तीन-चार साल में करीब 125 स्टार्ट अप यूनिकॉर्न की श्रेणी में आ गए हैं। 
विज्ञापन


सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर व इस्कॉन से जुड़े गौरांगदास ने युवाओं को अपनी ताकत पहचानने और तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया। पावर टॉक ऑन पाथ टू यूनिकॉर्न विषय पर आयोजित सत्र में यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे, नो ब्रोकर के संस्थापक अखिल गुप्ता और कार देखो के संस्थापक अनुराग जैन ने जीवन में आए उतार-चढ़ाव और स्टार्ट अप के आइडिया को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नो ब्रोकर के संस्थापक अखिल गुप्ता ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने जीने की राह आसान कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले कोई नहीं सोच सकता था कि घर बैठे इंटरनेट पर बिना किसी ब्रोकर की मदद से घर खरीदना इतना आसान होगा। लेकिन, आज उनके प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग घर खरीदने के लिए सर्च करते हैं।  फिजिक्सवाला स्टार्ट अप शुरू करने के सफर को याद करते हुए अलख पांडे ने कहा, आज हजारों बच्चे ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हैं। तकनीक के प्रयोग से विशेषज्ञ अध्यापकों तक बच्चों की पहुंच बनी है।  

राजस्थानी स्टालवार्ट सत्र में जयपुर वाच कंपनी के फाउंडर गौरव मेहता, एलीमेंट्री होम के संस्थापक आयुष बैद, टिंकरली के शरद बंसल और सिटी फर्निश के संस्थापक नीरव जैन ने कहा कि युवाओं को अपनी डिग्री करने के साथ ही स्टार्ट अप के बारे में भी सोचना शुरू कर देना चाहिए। महाविद्यालयों में आंत्रप्रेन्योरशिप सेल होना चाहिए। जहां युवाओं को स्टार्ट अप शुरू करने के बारे में बताया जाना चाहिए। एन इन्वेस्टर्स परस्पेक्टिव पर हुए पैनल डिस्कसन में राजस्थान एंजल इनोवेशन नेटवर्क्स के सह-संस्थापक रजनीश भंडारी, एक्ले वेंचर्स व एडवाइजरी सर्विस के मैनेजिंग पार्टनर विक्रम दुग्गल और थिंक्यूवेट के संस्थापक एडिसन अप्पू ने भी युवाओं के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। 

ट्रेलब्लेजिंग इन आंत्रप्रेन्योरशिप पर आयोजित पैनल डिस्कसन में जो वर्ल्ड के सह-संस्थापक धर्मवीर सिंह, डेल्हीवरी के सह-संस्थापक सूरज सहारण और मारवाड़ी कैटेलिस्ट्स के संस्थापक सुशील शर्मा ने स्टार्ट अप शुरू करने करने के बारे में बताया। वुमंस लीडरशिप इन डिजिटल वर्ल्ड विषय पर आयोजित सत्र में वुमन मेंटर्स फोरम की सह-संस्थापक अर्चना सुराणा, प्रथम सॉफ्टवेयर की सह-संस्थापक सुमिति मित्तल और ईएनटी सर्जन डॉ. अनिता भंडारी ने तकनीक के उपयोग से कैसे महिलाएं समाज में बदलाव ला सकती हैं इस पर विचार व्यक्त किए। 


मास्टर द आंत्रप्रेन्योरशिप माइंड पर आयोजित सत्र में इस्कॉन के डिविजनल डायरेक्टर गौरांगदास ने आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए विजन और प्लानिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्ट अप की सफलता के लिए टीमवर्क जरूरी है। साथ ही अपनी टीम को विजन समझाना भी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने गोवर्धन ईको विलेज पर बनी एक शॉर्ट फिल्म दिखाई और बताया कि कैसे स्टार्ट अप के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed