फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Didwana 1.25 crore cash stolen from cement company recovered from Kuchaman City

Rajasthan: सीमेंट कंपनी से चोरी सवा करोड़ की नकदी कुचामन सिटी से बरामद, कैशियर ने चुराकर मामा के घर छुपाया

Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़/डीडवाना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़/डीडवाना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में स्थित जेके सीमेंट प्लांट कार्यालय से एक करोड़ से अधिक की नकदी सहित सोने और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। इस संबंध में निंबाहेड़ा कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan Didwana 1.25 crore cash stolen from cement company recovered from Kuchaman City
रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चितौड़गढ़ के निंबाहेड़ा की जेके सीमेंट कंपनी से चोरी हुए एक करोड़ 20 लाख रुपये बरामद किए। यह राशि आरोपी के मामा के कुचामन स्थित घर से बरामद की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला बेहद रौचक है। यह पूरी घटना निंबाहेड़ा में हुई। जहां जेके सीमेंट कंपनी के रुपये कर्मचारी अंकित मोरे ने चोरी किए और अपने मामा के घर छुपा दिए। कंपनी के प्रतिनिधि की तरफ से इस चोरी को लेकर निंबाहेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें मौलासर निवासी कंपनी के कर्मचारी अंकित मोरे पर चोरी का संदेह जताया और 12 लाख 50 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन




निंबाहेड़ा पुलिस ने इसकी सूचना मौलासर पुलिस को दी, ताकि अंकित मोरे के घर और उसके परिचितों के यहां तलाशी की जा सके। यहां मौलासर पुलिस ने आरोपी के मामा के कुचामन स्थित घर की तलाशी ली तो पुलिस हैरान रह गई। जो राशि बताई थी, उससे कई गुना ज्यादा राशि एक बैग में मिली। पुलिस ने इन नोटों को गिना तो एक करोड़ 20 लाख रुपए हुए, जिन्हें मौलासर पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चितौड़गढ़ की निंबाहेड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना भी दी है। रिपोर्ट में राशि 12 लाख 50 हजार चोरी होना ही बताया। लेकिन चोरी हुए थे, एक करोड़ 20 लाख। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed