{"_id":"63e71b8a8bebfcf438038ce8","slug":"rajasthan-death-of-two-youths-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-sirohi-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, जनापुर सर्किल के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, जनापुर सर्किल के समीप हुआ हादसा
Sat, 11 Feb 2023 10:07 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:07 AM IST
सार
राजस्थान के सिरोही जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। यह हादसा पिंडवाड़ा तहसील में झाड़ोली से जनापुर सर्किल के बीच हुआ है।
विज्ञापन
दो युवकों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले में पिंड़वाड़ा तहसील के झाड़ोली से जनापुर सर्किल के बीच शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवाओं को चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल डाला, जिससे दोनों युवाओं की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एक युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ा दिया। वहीं, दूसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि चिकित्सक विनोद यादव और अरुण परिहार ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन जान नहीं बचा पाए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पिंड़वाड़ा पुलिस को दी। सूचना के बाद पिंड़वाड़ा थानाधिकारी चंपाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दोनों शव को कब्जे में लेकर 108 की सहायता से पिंड़वाड़ा राजकीय अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं, हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है, उनके आने पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
थानाधिकारी चंपाराम ने बताया, मृतकों की शिनाख्त भारमल पुत्र छोटू राम जाति जाट उम्र 40 साल, निवासी बासड़ा-किशनगढ़, जिला अजमेर और दूसरा व्यक्ति कैलाश पुत्र कमजी जाति मीणा उम्र 29 साल, निवासी जाकोल जिला डूंगरपुर बताए जा रहे। दोनों बाइक पर सवार होकर आबूरोड से सिरोही की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के जनापुर सर्किल के निकट हादसे का शिकार होकर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन