फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan crisis: Congress Says to Pilot leave BJP and return home to Jaipur

कांग्रेस की पायलट को नसीहत, भाजपा की मेजबानी छोड़ वापस घर लौट आएं

Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
अमित कुमार जयपुर, पीटीआई 
जयपुर, पीटीआई  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan crisis: Congress Says to Pilot leave BJP and return home to Jaipur
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान की राजनीति में हर दिन नया मोड़ आता जा रहा है। कांग्रेस से बागी हुए राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह भाजपा में नहीं जाना चाहते। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें फिर से घर वापसी की नसीहत दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अगर वह भाजपा में नहीं जाना चाहते है तो हरियाणा में भाजपा सरकार का मेजबानी छोड़ दें और वापस अपने घर जयपुर लौट आएं। दरअसल राज्य की अशोक गहलोत सरकार से बगावत कर पायलट और कुछ विधायक हरियाणा में मानेसर के दो होटलों में रुके हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हम हमारे युवा साथी सचिन पायलट और कांग्रेस विधायकों से कहेंगे कि अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो फिर भाजपा की हरियाणा सरकार की मेजबानी फौरन अस्वीकार कीजिए।' उन्होंने कहा कि अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो मनोहर लाल खट्टर की भाजपा सरकार के सुरक्षा चक्र को तोड़कर उनके चंगुल से बाहर से आइए।
 

उन्होंने पायलट तथा अन्य बागी विधायकों से कहा कि भाजपा के किसी भी नेता से बातचीत तुरंत बंद कर दीजिए। परिवार के सदस्य की तरह अपने घर वापस जयपुर लौट आए। रास्ते से भटके हुए हर कांग्रेस विधायक को मेरी राय है कि परिवार के सदस्य को कभी परिवार में वापस आने से गुरेज नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही सुरजेवाला ने इन लोगों से कहा कि वे मीडिया के जरिए वार्तालाप बंद करें।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अपने परिवार में वापस आइए, परिवार में बैठिए और परिवार में अपनी बात रखिए। यही पार्टी के प्रति, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा होगी और आपके विश्वास एवं प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा सबूत होगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed