फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Cracks Down on Unsafe Food Products; 4 Items Banned, Licenses of 24 Firms Suspended

राजस्थान में बड़ा फूड सेफ्टी एक्शन: बीकाजी समेत कई ब्रांड्स के खाद्य पदार्थ अनसेफ, 4 प्रोडक्ट बैन

Sat, 16 May 2026 07:44 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 16 May 2026 07:44 AM IST
सार

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ब्रांडेड और स्थानीय खाद्य उत्पादों को अनसेफ पाया है। 4 उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि 24 फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कई घी, मसाले और मिठाई उत्पाद जांच के घेरे में हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Cracks Down on Unsafe Food Products; 4 Items Banned, Licenses of 24 Firms Suspended
सांकेतिक फोटो

विस्तार

 राजस्थान में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे “शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार” अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में कई नामी कंपनियों और ब्रांडेड खाद्य उत्पादों के नमूने “अनसेफ” पाए जाने के बाद सरकार ने 4 उत्पादों के विक्रय, वितरण और डिस्प्ले पर तत्काल प्रभाव से दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं 11 अन्य उत्पादों पर भी जल्द प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के दायरे में सिर्फ स्थानीय मिठाई और डेयरी उत्पाद ही नहीं, बल्कि पैक्ड फूड, घी, मसाले और नमकीन जैसे बड़े ब्रांड्स के उत्पाद भी आए हैं। इससे बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

बीकाजी समेत कई ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार बीकानेर की पापड़ निर्माता फर्मों और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के “ऑल इन वन नमकीन” के एक बैच को अनसेफ पाया गया है। इसके अलावा ग्वालियर की “किचन किंग” फर्म के रोस्टेड चना और जयपुर स्थित एक फर्म के “बिलोना घी” पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि यदि रेफरल लैब से भी रिपोर्ट अनसेफ आती है तो इन उत्पादों को बाजार से वापस मंगाने यानी रिकॉल की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें- NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड मांगीलाल बिवाल का बेटा कॉलेज से गायब; बेटी छुट्टी पर, सीबीआई की रडार पर पूरा परिवार

D-Mart की काली मिर्च से लेकर कई ब्रांडेड घी जांच के घेरे में

विभागीय सूत्रों के अनुसार 11 अन्य उत्पादों की रिपोर्ट भी अनसेफ मिली है, जिन पर जल्द प्रतिबंध आदेश जारी होंगे। इनमें D-Mart Premia ब्रांड की काली मिर्च, कई नामी कंपनियों के घी, ग्रीन चिली सॉस और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।

जांच में “मधु सरस”, “महावीर”, “हरियाणा फार्म”, “शुभ सरस”, “डेयरी ब्राइट” और “प्योरवर” जैसे ब्रांड्स के घी के नमूने भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इससे उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ कितने सुरक्षित हैं।

टोंक में नकली सरस घी का खुलासा, कई जिलों में फर्जी पैकिंग नेटवर्क सक्रिय

जांच के दौरान टोंक जिले में सरस ब्रांड के नाम पर नकली घी की पैकिंग का मामला भी सामने आया है। इस मामले में सरस और कृष्णा ब्रांड की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्रदेश में फर्जी ब्रांडिंग और नकली पैकिंग का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है।

24 खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 अलग-अलग खाद्य पदार्थों के लूज नमूने अनसेफ मिलने पर संबंधित फर्मों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें पनीर, मावा, गुलाबजामुन, घेवर, दाल कचोरी, मालपुआ, कलाकंद, बेसन लड्डू और खुले मसाले तक शामिल हैं। कार्रवाई की जद में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, जोधपुर, जालौर, अजमेर, भरतपुर और टोंक समेत कई जिलों की मिठाई, डेयरी और किराना फर्में आई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed