{"_id":"62a3129ca07bbc56d7227f23","slug":"rajasthan-covid-update-two-infected-patients-died-71-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Covid Update: दो संक्रमित मरीजों की मौत, 71 नए केस मिले, जयपुर में इतने संक्रमित सामने आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Covid Update: दो संक्रमित मरीजों की मौत, 71 नए केस मिले, जयपुर में इतने संक्रमित सामने आए
Fri, 10 Jun 2022 03:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 03:15 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है। मंत्रालय के सचिव ने एडवाइजरी जारी कर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोरोना संक्रमण ने एक बार दो लोगों की जान ले ली। राहत की बात यह है मरीजों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ और 50 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार के प्रदेश में 71 कोराना संक्रमित मिले, जबकि दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 411 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सरकार को अलर्ट किया है। साथ ही विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करने और पॉजिटिव पाए जाने पर जिनोम सिक्वेंसिंग करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संक्रमित मरीज मिलने के मामले में जयपुर गुरुवार को भी टॉप पर रहा। यहां 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा अलवर में 5, धौलपुर, अजमेर, बीकानेर और कोटा में 4-4, भीलवाड़ा और जोधपुर में 3-3, बारां में 2, नागौर, उदयपुर, जालौर, टोंक और चूरू में एक-एक केस मिला है। अलवर और बीकानेर में एक-एक मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है। मंत्रालय के सचिव ने एडवाइजरी जारी कर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विदेशों से आने वाले लोगों की जांच करने के लिए भी कहा गया है।