{"_id":"64397d5c65020c77d10e00e1","slug":"rajasthan-corona-update-three-infected-died-397-new-positives-including-governor-kalraj-mishra-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अन-कंट्रोल हो रहा कोरोना, दूसरे दिन भी 3 संक्रमितों ने दम तोड़ा, राज्यपाल पॉजिटिव, इतने नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अन-कंट्रोल हो रहा कोरोना, दूसरे दिन भी 3 संक्रमितों ने दम तोड़ा, राज्यपाल पॉजिटिव, इतने नए केस
Fri, 14 Apr 2023 11:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:22 PM IST
सार
राजस्थान में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 3 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 397 नए पॉजिटिव प्रदेश में सामने आए हैं। राजस्थान के प्रथम नागरिक राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में शुक्रवार कोरोना के 397 नए केस मिले और 3 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में चूरू,हनुमानगढ़ और राजधानी जयपुर के 1-1 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1764 हो गई है। जबकि 104 मरीज शुक्रवार को रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की सरकारी जिलेवार रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 7908 मरीजों के RT- PCR सैंपल टेस्ट हुए। इनमें से 397 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयपुर में सर्वाधिक 85 पॉजिटिव केस मिले हैं। जोधपुर में 44, झालावाड़ में 42, सीकर में 30, उदयपुर में 31, अजमेर में 29, नागौर में 22, चित्तौड़गढ़ में 11, बीकानेर में 32, प्रतापगढ़ में 13 और अलवर में 13 केस मिले।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई
राजस्थान के प्रथम नागरिक राज्यपाल कलराज मिश्र की जांच रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। राजभवन ने ट्विटर पर इसकी ऑफिशियल घोषणा की है। कलराज मिश्र एक दिन पहले ही जयपुर में बिड़ला सभागार में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत कर डिग्रियां देने पहुंचे थे। अब राजभवन ने राज्यपाल के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
गहलोत, वसुंधरा, डोटासरा को भी हो चुका कोरोना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना भी शुरू कर दिया है।
राजस्थान में कोरोना अनकंट्रोल्ड हो रहा
राजस्थान में कोविड के ज्यादातर मामले नए वैरिएंट XBB 1.16 के हैं। जो काफी तेजी से फैलने वाला वैरियंट है। राहत की बात ये है कि इससे संक्रमित मरीजों में ज़्यादातर हल्के लक्षण जैसे- खांसी, बुखार, जुकाम, सिरदर्द ही दिख रहे हैं। कुछ मरीजों को शरीर में थकान और कमजोरी भी महसूस हो रही है। लेकिन संक्रमण से वे तीन-चार दिन में ही ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में कोविड की संक्रमण दर 5.20 फीसदी लगभग है। जो डब्ल्यूएचओ के नॉर्म्स के मुताबिक अनकंट्रोल स्टेज पर आ चुकी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक किसी राज्य या देश में संक्रमण की औसत साप्ताहिक दर 5 फीसदी है, तो कोविड वहां अनकंट्रोल माना जाता है।राजस्थान में पिछले 10 दिन में 31 हजार 728 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 1649 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। जबकि 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।