{"_id":"62fe6e2909f37f2c657c78e2","slug":"rajasthan-corona-update-803-new-case-registered-in-state-three-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: प्रदेश में 803 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत, इन जिलों सबसे अधिक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: प्रदेश में 803 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत, इन जिलों सबसे अधिक केस
Thu, 18 Aug 2022 10:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:24 PM IST
सार
Rajasthan Corona Update: प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के 803 नए केस सामने आए है जबकि तीन दौसा और करौली में तीन मरीजों की मौत हो गई। राज्य के तीन जिलों में सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Corona Update: राजस्थान में एक बार फिर गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। प्रदेश में 803 नए संक्रमित मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। कोरोना के सबसे अधिक मामले जयपुर, भरतपुर और अलवर से सामने आए हैं। यहां क्रमश: 269, 128 और 116 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दौसा में दो और करौली में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को प्रदेश में 502 नए केस थे, जबकि दो की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार 16 अगस्त को 191 मरीज मिले थे और तीन लोगाें की मौत हो गई थी। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश में 22124 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 803 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 679 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर 33, अलवर 116 , बांसवाड़ा 1, भरतपुर 128, भीलवाड़ा 6, बीकानेर 12, बूंदी 7, चित्तौड़गढ़ 21, दौसा 12, धौलपुर 7, डूंगरपुर 3, हनुमागढ़ 7, गंगानगर 1, जयपुर 269, जैसलमेर 2, जालोर 1, झालावाड़ 7, जोधपुर 13, कोटा 15, नागौर 14, पाली 1, प्रतापगढ़ 20, राजसमंद 32, सवाई माधोपुर 4, सीकर 35, सिरोही 10 औ उदयपुर में 26 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4065 है।
विज्ञापन