{"_id":"630115d7b1286d2842738604","slug":"rajasthan-corona-update-561-new-case-in-state-three-death-jaipur-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: कोरोना से तीन की मौत, 561 संक्रमित मिले, जयपुर में सबसे ज्यादा 247 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: कोरोना से तीन की मौत, 561 संक्रमित मिले, जयपुर में सबसे ज्यादा 247 नए केस
Sat, 20 Aug 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:41 PM IST
सार
Rajasthan Corona Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 247 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा टोंक में भी एक संक्रमित की मौत हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के 561 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि तीन की मौत हो गई। 652 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 748 केस मिले थे और दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार के प्रदेश में 6046 सैंपल की जांच में 561 संक्रमित मिले हैं। जयपुर दो और टोंक में तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 24327 में 748 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को अजमेर 28, अलवर 8 , बांसवाड़ा 6, भरतपुर 78, बीकानेर 12, बूंदी 13, चित्तौड़गढ़ 23, दौसा 6, धौलपुर 4, डूंगरपुर 17, जयपुर 247, जैसलमेर 6, जालोर 6, झालावाड़ 2, झुंझुनूं 1, जोधपुर 18, कोटा 12, नागौर 12, पाली 3, सवाई माधोपुर 8, सीकर 20, सिरोही 6 और उदयपुर में 25 संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4313 है।
विज्ञापन
हर दिन दम तोड़ रहे कोरोना मरीज
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में 748 केस मिले थे और दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 803 मरीज मिले थे, जबकि तीन की मौत हो गई। बुधवार को 502 नए केस थे और दो की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार 16 अगस्त को 191 मरीज मिले थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन