फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 561 New Case In State Three Death Jaipur Corona

Rajasthan Corona Update: कोरोना से तीन की मौत, 561 संक्रमित मिले, जयपुर में सबसे ज्यादा 247 नए केस

Sat, 20 Aug 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

Rajasthan Corona Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा  247 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा टोंक में भी एक संक्रमित की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 561 New Case In State Three Death Jaipur Corona
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के 561 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि तीन की मौत हो गई। 652 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 748 केस मिले थे और दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार के प्रदेश में 6046 सैंपल की जांच में  561 संक्रमित मिले हैं। जयपुर दो और टोंक में तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 24327 में 748 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को अजमेर 28, अलवर 8 , बांसवाड़ा 6, भरतपुर 78, बीकानेर 12, बूंदी 13, चित्तौड़गढ़ 23, दौसा 6, धौलपुर 4, डूंगरपुर 17, जयपुर 247, जैसलमेर 6, जालोर 6,   झालावाड़ 2, झुंझुनूं 1, जोधपुर 18, कोटा 12, नागौर 12, पाली 3, सवाई माधोपुर 8, सीकर 20, सिरोही 6 और उदयपुर में 25 संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4313 है। 
विज्ञापन


हर दिन दम तोड़ रहे कोरोना मरीज 
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में 748 केस मिले थे और दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 803 मरीज मिले थे, जबकि तीन की मौत हो गई। बुधवार को  502 नए केस थे और दो की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार 16 अगस्त को 191 मरीज मिले थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed